हैण्डपम्प व पेयजल लाइनांे के पुर्नगठन में तेजी लायी जाए

अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद अल्मोड़ा व नैनीताल की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग के लिए समस्यायें आ रही है इसके लिए जिलाधिकारी स्थायी समाधान खोजें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन पुलों के निर्माण में तेजी लायी जाय। इसके लिए उन्होंने ब्रिज सैल बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल से पूर्व लम्बित पेयजल से सम्बन्धित घोषणाओं को जल्द पूर्ण किया जाय। सभी विद्यालयों में फर्नीचर, कम्प्यूटर व अन्य आधारभूत सुविधाओं के अलावा जो नये आॅगनबाड़ी केन्द्र बनाये जा रहे है उनके निर्माण में तेजी लायी जाय। जनपद की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पेयजल विभाग की हैण्डपम्प व पेयजल लाईनो के पुर्नगठन में तेजी लायी जाय। जिन नई पेयजल लाईनों की घोषणा हुई है उनके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने धार्मिक स्थलों व पौराणिक मन्दिरों के सौन्दर्यकरण एवं ईको टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सुनियोजित रणनीति से कार्य करने के निर्देश दिये। जनपद की कुल 164 घोषणाओं में में 102 घोषाणायें पूर्ण हो चुकी है जबकि 62 घोषणाओं में कार्य प्रगति पर है। जनपद में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति पर उन्होंने सन्तोष जताया। इस वीसी में उपस्थित मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने नगर में सीवरेज लाईन के प्रस्ताव को यथाशीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। जिस पर मा0 मुख्यमंत्री ने यथाशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहीं दयोलीडाना स्थित हाई एल्टीट्यूड बैण्डमिन्टन कोर्ट के प्रस्ताव को भी जल्द से जल्द स्वीकृत करने का अनुरोध किया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने अन्य कई बिन्दुओं पर मा0 मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। वीसी में मा0 विधायक द्वाराहाट महेश नेगी द्वारा भी अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणाओं की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने लम्बित मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश घोषणाओं का प्रस्ताव जनपद स्तर से प्रेषित कर दिया गया है शेष घोषाणाओं की भी जल्द से जल्द प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि डी0एस0 हयांकी, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर