दुराचार पीड़ित नाबालिग ने जहर गटका, हालत गंभीर

खटीमा। उत्तर प्रदेश सीमा से लगे एक गांव में दुराचार पीड़ित नाबालिग ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपने घर के रास्ते में एक फरवरी की देर शाम को खड़ी थी। उनके पड़ोस का एक युवक उसकी पुत्री को जबरन उठाकर मंदिर के पीछे लेकर गया और जहां उसके साथ दुराचार किया। काफी देर तक जब पुत्री घर नहीं लौटी तो उसने अपने अन्य पड़ोसियों के साथ पुत्री की खोजबीन की। ढूंढ खोज के दौरान उसकी पुत्री गांव के रास्ते में मिली जो बेहद डरी हुई थी, लेकिन पुत्री ने उसके साथ हुई दुराचार की जानकारी नहीं दी। तीन फरवरी को उसकी बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसके साथ पड़ोस के युवक ने गलत काम किया है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री ने लोकलाज के डर से जहर गटक लिया। जिसे गंभीर अवस्था में नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी परवेश के विरुद्ध धारा 376, 506 एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रुद्रपुर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग