बेतहाशा महंगाई पर भड़के कांग्रेसी, कहा-महंगाई पर नियंत्रण करने में केन्द्र सरकार फेल

हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवाह्न पर व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर देश में किसानों पर तीन काले कानूनों को लेकर हो रहे लगातार अत्याचार, देश में गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्यान्न के मूल्य में लगातार बेतहाशा वृद्धि मूल्य वृद्धि के खिलाफ भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन कर कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने चंद्राचार्य चैक तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने टमाटर, आलू, प्याज की मालाएं पहनाकर अपना विरोध भी जताया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डाॅ. संजय पालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार धर्म की आड़ लेकर देश में लगातार पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतें बढ़ाकर देश की जनता की रीढ़ तोड़ने का काम कर रही है। मेहनत मजदूरी कर रहे लोगों का जीना महंगाई ने दुश्वर कर दिया है। लोगों को एक वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के रेट बढ़ने से माल भाड़े में वृद्धि हो गई है। खाद्यान्न व सब्जियां के मूल्य में भयंकर वृद्धि हो गई है। रोडवेज किराया लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ गया है। देश की जनता का जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई के कारण देश की जनता भूखमरी की कगार पर पहुंच गयी है। बेरोजगारी की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पूर्व विधायक रामयश सिंह व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केद्र में आई है महंगाई ने कमर तोड़ दी है। एक वक्त की रसोई बनाना महिलाओं को मुश्किल हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग महंगाई से त्रस्त आ चुके हैं। ब्लॉक अध्यक्षगण यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, अशोक उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा कि इस महंगाई के खिलाफ हम ब्लाकों में भी 22 तारीख को पदयात्राएं निकालकर लोगों की पीड़ा को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी व किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी है तथा कांग्रेश जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रहेगी और कर रही है। पराग चाकलान ने कहा कि गैस, पेट्रोल के बढ़ते दामों का असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। निर्धन परिवार महंगाई के कारण अपना गुजर बसर नहीं कर पा रहे हैं। पराग चाकलान ने कहा कि महंगाई पर तुरन्त नियंत्रण लगाया जाये। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से हाजी नईम कुरैशी, प्रियवत्त, अशोक शर्मा, अंजू द्विवेदी, सतीश कुमार, चै.बलजीत सिंह, अनिल कथूरिया, नेपाल सिंह, बी.एस.तेजियान, कैलाश प्रधान, हाजी रफी खान, दिनेश पुंडीर, सतपाल शास्त्री, तहसीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, जफर अब्बासी, धर्मपाल ठेकेदार, जितेंद्र विद्याकुल, जॉनसन जेम्स, सुधांशु जोशी, धर्मपाल ठेकेदार, संजय भारद्वाज, राजपाल सिंह, राजेश चैहान, अनिल शर्मा, सुंदरसिंह मनवाल, शिवा जोशी, जितेंद्र सिंह, संगम शर्मा, जेपी सिंह, सुनील कुमार कड़च्छ, शाहनवाज कुरैशी, बलराम राठौड़, प्रदीप अग्रवाल, संदीप सैनी, शफाकत अली, राव फरमान, जगदीप असवाल, मनोज जाटव, नीलम सहगल, वीरेंद्र भारद्वाज, त्रिपाल शर्मा, जगदीश प्रशाद, मिथिलेश गिल, नीलम शर्मा, ग्रेसी कश्चप, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिग्विजय यादव, वसीम सलमानी, हरजीत सिंह, अनीस कुरैशी, हरद्वारी लाल, एल.एस. रावत, मनीराम बागड़ी, ठाकुर राजेंद्र सिंह, शुभम जोशी, कपिल शर्मा, वेद रानी, अरविंद कुमार, नेग सिंह पोखरियाल, हाजी दिलशाद, ओमप्रकाश शर्मा, परीक्षित शर्मा, अवधेश चैहान, टीकम सिंह, रमेश चंद कश्यप, हितेश चैहान, रजत कुमार, कपिल शर्मा, अतर सिंह राठौड, विशाल काठी आदि समेत अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग