71 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया

देहरादून। राज्य आंदोलनकारी व सहकारी बाजार के अध्यक्ष वीरेन्द्र पोखरियाल ने अपने तमाम साथियों के साथ एस्लेहाल स्थित कार्यालय में केदारनाथ आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कैंट विधान सभा के अंतर्गत आवासीय क्षेत्र काँवली के कुछ जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरण किया। काँवली ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चैहान,मानवेन्द्र सिंह, अनुराग गौड़ एवं मोहिंदर मल्होत्रा मौजूद थे उसके बाद वह कौलागढ़ वार्ड नंबर 31 में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व सहकारी बाजार के अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 71 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। इस कार्यक्रम में श्री पोखरियाल ने कहा कि इस कोरोनकाल दौर में पूरी कांग्रेस पार्टी आपकी सेवा में खड़ी है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरतमंद कि हर तरह से मदद करने को तैयार है।उन्होंने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस समय जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने के लिए आगे आए। इस मौके पर द कुटुम्ब ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों को राशन की किट उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में कुटुम्ब ट्रस्ट की ओर से सुरेंद्र कोहली ,विनय उनियाल, राजेश नेगी ,अम्बुज शर्मा, महिपाल शाह पूर्व अध्यक्ष डीएवी कॉलेज, हरदीप सिंह लक्की डीसीडीएफ के अध्यक्ष, दिवान सिंह बिष्ट अध्यक्ष कौलागढ़ कॉंग्रेस कमेटी, चंदन सिंह नेगी पर्यावरण मित्र, राजेन्द्र धवन प्रदेश उपाध्यक्ष, राजीव थापा- प्रवक्ता गोरखा प्रकोष्ठ, अनिल बस्नेत-अध्यक्ष गोरखा प्रकोष्ठ, घनश्याम वर्मा-वार्ड अध्यक्ष कौलागढ़ देवकी बिष्ट- अध्यक्ष पूर्व निगम नगर निगम, शशि जोशी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, संजय थापा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय थापा आदि लोग मौजूद थे।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग