Tuesday, 13 July 2021
सीएम और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे 25 जुलाई से जिलों में प्रवास
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 जिलों और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 70 विधानसभाओं का 25 जुलाई से प्रवास करेंगे। सभी मंत्री 252 मंडलों में संवाद कर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने बताया कि चिन्तन शिविर में लिए गए निर्णय और तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी जिलों में प्रवास कर जन संवाद कर लोगो की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवास का कार्यक्रम 25 जुलाई से 24 अगस्त तक होगा। इसी दौरान मंत्री और विधायक भी प्रवास कार्यक्रम के दौरान जन संवाद करेंगे। वहीं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी,सातों मोर्चो के पदाधिकारी भी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यक्रम तय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों में भी वह शरीक होंगे। जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी मुहैया करा दी गयी है।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...