Friday, 23 July 2021

चियर 4 इंडिया रन टोक्यो आयोजन 24 जुलाई को

देहरादून। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र देहरादून एम टोलिया ने अवगत कराया है कि नेहरू युवा केंद्र संगठन स्वायत्तशासी संस्था युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तराखंड देहरादून द्वारा आगामी ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल के खिलाड़ियों के लिए चियर 4 इंडिया रन टोक्यो 2020 आयोजन 24 जुलाई 2021 को 6ः30 से मिलन केंद्र (पुराना पंचायत घर) नियर आईटी पार्क देहरादून में किया जाना है। इस कार्यक्रम में युवाओं के लिए दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जो पंचायत घर से प्रारंभ होकर उषा चैक होती हुई वापस पंचायत घर पर समाप्त होगी।

Featured Post

त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...