Friday, 16 July 2021
मकान की छत गिरने से एक की मौत, एक की हालत नाजुक
लालकुआं। हल्दुचैड़ स्थिति शिवपुरी इलाके के में निर्माणाधीन मकान की छत गिर जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जबकी दूसरे घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के अस्पताल ले जाया गया।बताया जा रहा है मृतक मजदूर फहीम पुत्र सलीम हाथीखाना कालोनी लालकुआं निवासी के रूप में शिनाख्त हुई है। वहीं दूसरे गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसका नाम पप्पू बताया जा रहा है। घायल की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
यह घटना हल्दुचैड़ के इंदिरा कालोनी के शिवपुरी कालोनी में हुई जहां पर पुणरूनिर्माण का कार्य चल रहा था । जिसमें अचानक ही छत गिर जाने से यह बड़ा हादसा हो गया। मोके पर मौजूद लौगो ने बताया कि मकान के कार्य में लगे दोनों मजदूर अपना काम कर रहे थे तभी अचानक छत की दिवार आ गिरी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे मजदूर की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने पर 108 के द्वारा हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...