Thursday, 22 July 2021
कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल के निधन पर शोक प्रकट किया
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने शोक संदेश में स्व0 सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल जी का पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित रहा है उनके निधन से कांग्रेस परिवार की अपूर्णीय क्षति हुई है। पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल जी के निधन पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, हरिकृष्ण भटट, पी0के0 अग्रवाल, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, डाॅ0 आर0पी0 रतूडी, सीताराम नौटियाल, संदीप चमोली, नवीन पयाल, आदि कांग्रेसजनों ने भी शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
Featured Post
चारधाम यात्राः एक माह में 16 लाख से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच चुके
देहरादून,गढ़ संवेदना न्यूज। अन्य सालों के मुकाबले इस साल भारी संख्या में यात्री एवं श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं। 1 माह में यात्रि...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...