Tuesday, 13 July 2021
उत्तराखंडियों के प्रति घृणित शब्दों का प्रयोग बर्दाश्त से बाहरः उक्रांद
देहरादूना। उत्तराखंड देवभूमि के प्रति दिल्ली से आयी तीसरी पार्टी आप घृणित व अपमानित मानसिकता का प्रदर्शन करते आयी है। आप का मुखिया कभी दिल्ली के कूड़े की ढेरों की तुलना नंदा देवी चोटी से किया। यही नहीं दिल्ली दंगांे में उत्तराखंड के बेटे दलबीर नेगी की निर्मम हत्या आप के पार्षद के द्वारा किया गया। अब आप की एक प्रवक्ता उत्तराखंड के लोगांे के प्रति विशेषकर पहाड़ियों के प्रति अपमानित शब्दों का प्रयोग एक पोर्टल चैनल में बोलकर शर्मसार कर चुकी है।
यूकेडी के निवर्तमान प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने कहा कि उक्रांद का स्पष्ट मानना है कि ये लोग तुच्छ मानसिकता को लेकर इस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही जो उत्तराखंडी ऐसी पार्टी में हंै उनको शर्म आनी चाहिये। उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्षांे एवम बलिदानों के बदौलत मिला है। उत्तराखंड को अपमानित तो पहले दिल्ली की दोनों राष्ट्रीय दल करते आये है। जो उत्तराखंड को भ्रष्ट्राचार के आकंठ में डुबो चुके है। राज्य के संसाधनों को बाहरी लोगों के हवाले कर चुके है। आम उत्तराखंडी जो हताश है। जिसको न रोजगार मिला न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। पलायन करके बाहर जो नौकरी होटलों, कंपनियों आदि में कर रहे है। उनकी तुलना तुच्छता के साथ दिल्ली की तीसरी पार्टी आप अपमानित कर राज्य में राजनीति करके पहले की दोनों पार्टियों की तरह भ्रष्ट्राचार व लूट घसीट करने का स्वप्न पाले हंै, वह होने नही दिया जाएगा। राज्य की जनता इसका जबाब देगी।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...