Sunday, 25 July 2021
पीएम मोदी ने मन की बात में लोकल फॉर वोकल पर दिया जोर
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर के कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का प्रोग्राम आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 74 विद्या विहार फेस टू में अपने बूथ पर सुना, जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया मन की बात कार्यक्रम का यह 79वां संस्करण है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल के जिक्र से पूरा देश रोमांचित हो उठा। कहा कि राजकोट में लाइट हाउस, फ्रेंच टेक्नोलॉजी से बनाए जा रहे हैं, जिनमें टनल के जरिए मोनोलिथिक कंक्रीट कंस्ट्रशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है।
इस टेक्नोलॉजी से बने घर आपदाओं का सामना करने में कहीं अधिक सक्षम होंगे जानकारी देते हुए बताया खादी खरीदना एक तरह से जन-सेवा और देश-सेवा भी है। मेरा आपसे आग्रह है कि आप सभी लोग ग्रामीण इलाकों में बन रहे हथकरघा उत्पाद जरूर खरीदें और उसे लोकल फॉर वोकल पर जोर देते हुए उन्होंने सभी से कहा कि हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि हम लोग भी खादी प्रयोग करें इस बार पूरा भारत वर्ष 15 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रगान से जुड़ें। अब हम लोग अपनी आजादी के स्वर्ण जयंती की ओर जा रहे हैं यहां 15 अगस्त मोती ऐतिहासिक होगा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें भारत की सेना ने अपना सौर्य और संयम दिखाते हुए कारगिल चोटी को जीत कर भारत का मान बढ़ाया था।
उन्होंने अपने मन की बात की कार्यक्रम में लोगों से अपील कि सभी लोग वैक्सीनेशन करवाएं। एक उदाहरण देते हुए जानकारी दी उन्होंने की चंडीगढ़ शहर में एक छोले भटूरे बेचने वाले आम व्यक्ति ने लोगों को वैक्सीनेशन का मैसेज दिखाने पर फ्री में छोले भटूरे खिलाकर उनका प्रोत्साहन किया। अंत में कहा कि त्योहारों के दौरान यह भूले नहीं कि कोरोना हमारे बीच से गया नहीं है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी समेत स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...