उत्तरकाशी आपदा में भाजपा ने भेजा राहत दल

-प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने दिये जिलाध्यक्ष को क्षेत्र में पहुंचने के निर्देश, चैहान को उत्तरकाशी भेजा देहरादून। उत्तरकाशी जिले के दैवीय आपदा से प्रभावित गावं कंकराड़ी, मांडों, निराकोट, तिलोथ में पीड़ितों को राहत पहुचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर राहत दल रवाना हो गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान को भी आपदा स्थल में प्रभावित लोगों की समस्याओं को देखने और राहत कार्यों की तत्काल स्थिति के अवलोकन के लिए उत्तरकाशी रवाना किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जिलाध्यक्ष रमेश चैहान तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिये। श्री कौशिक कहा कि प्रशासन के सहयोग से लोगों को जरुरी सहायता मुहैया कराने के लिए कार्यकर्ता जुट जाए। उन्होंने जिलाध्यक्ष भाजपा से वार्ता कर कार्यकर्ताओ से अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की तरह आपदा में भी पीड़ितों को हर तरह से सहायता मुहैया कराई जायेगी। भाजपा अध्यक्ष श्री कौशिक ने प्रदेश भर के अन्य जिला अध्ययक्षों से वार्ता की और अलर्ट रहने को कहा और लोगों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने घटना को पीड़ादायक बताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ओर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री कौशिक ने कहा कि पीड़ितों की मदद में सरकार और भाजपा संगठन कोई कसर नहीं छोड़ेगा। घटना स्थल पर पहंुचे मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि मांडों में 3 मृत्यु हुई हंै जबकि कंकराड़ी गावं में 1 लापता है और 3 लोग घायल हैं। प्रशासन से लगातार सम्पर्क बना है और घायलों को चिकित्सा मुहैया कराई जा रही है। वहीं गावं में लापता व्यक्ति को ढूढ़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग