Friday, 23 July 2021
राजीव महर्षि बने उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी
देहरादून। केंद्र ने हाल ही में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव किये हैं, और इसके चलते राजनेता राजीव महर्षि को प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त होने पर राजीव ने कहा, मुझे प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी के रूप में कमान संभालने की बेहद खुशी है। मेरी निर्दिष्ट भूमिका को देखते हुए, मेरा उद्देश्य उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया रिलेशन्स को पूरी लगन के साथ संभालना है। राजीव महर्षि ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1979 में डीएवी कॉलेज में पढ़ने के दौरान करी। इसके बाद वे कांग्रेस के छात्र संघ एनएसयूआई में शामिल हो गए और महासचिव, गढ़वाल के रूप में काम किया। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी सदस्य बने। आधिकारिक तौर पर 1989 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 1991 में चुनावों के दौरान वरिष्ठ चुनाव समन्वयक के रूप में कमान संभाली। 2007 में राजीव महर्षि कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में चुने गए। इसके बाद उन्हें 2016 में कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। अपनी विचारधाराओं के तहत, महर्षि खुद को पार्टी का नेता नहीं बल्कि एक सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता मानते हैं।
Featured Post
चारधाम यात्राः एक माह में 16 लाख से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच चुके
देहरादून,गढ़ संवेदना न्यूज। अन्य सालों के मुकाबले इस साल भारी संख्या में यात्री एवं श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं। 1 माह में यात्रि...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...