Friday, 16 July 2021
श्रावण सक्रांति के पर्व पर फ्यूला नारायण धाम के कपाट खुले
गोपेश्वर। जोशीमठ ब्लॉक के उर्गम घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भगवान फ्यूला नारायण धाम के कपाट आज विधि विधान से श्रावण सक्रांति पर्व पर आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिये गए। करीब 10 हजार फिट की ऊँचाई पर स्थित इस पौराणिक मन्दिर की सबसे बड़ी खासियत है की यहाँ भगवान फ्यूला नारायण का नित्य फूल श्रगांर का दायित्व महिला को दिया जाता है जिसे फ्यूलाण कहते है।
कल्प घाटी के आधा दर्जन गाँव भेटा ,भर्की, गवाणा ,अरोशी सहित उर्गम घाटी के लोग फ्यूला नारायण धाम कपाट खुलने पर फ्यूला नारायण धाम पहुंचकर भगवान को सत्तू व मक्खन का भोग लगाते है। इस क्षेत्र में उगने वाला विशेष फूल फ्यूला की वजह से भगवान को फ्यूला नारायण कहा जाता है। मंदिर दक्षिण शैली में बना पौराणिक मंदिर,इस अवसर पर मंदिर के पुजारी हरीश चैहान, महिला पुजारी गोदावरी देवी सहित मेला कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह फर्स्वाण लक्ष्मण नेगी, देवेंद्र सिंह चैहान, यसवन्त सिंह चैहान, उजागर सिंह, प्रेम सिंह, भरत सिंह नेगी कुँवर नेगी सहित उर्गम् घाटी की तमाम गांवो के भक्तजन मौजूद थे।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...