Thursday, 15 July 2021
विज्ञान धाम झाझरा में हरेला पर्व में मंत्री रेखा आर्य भी होंगी शामिल
देहरादून। हरेला पर्व पर शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या की उपस्थिति में विज्ञान धाम, झाझरा, देहरादून में वृक्षारोपण हरेला पर्व मनाया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, प्रातः 11ः15 बजे बालिका निकेतन शिशु निकेतन, केदारपुरम् देहरादून जायेंगी, कैबिनेट मंत्री वहाँ से संस्थाओं के बच्चों के साथ विज्ञानधाम, झाझरा, देहरादून जायेंगी। विज्ञानधाम के परिसर में मंत्री जी एवं बच्चों द्वारा फलों के पौधे रोपित किये जायेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री द्वारा बच्चों को उत्तराखण्ड की संस्कृति व हरेला के महत्व की जानकारी दी जायेगी। विज्ञान धाम के भ्रमण द्वारा बच्चों में विज्ञान व पर्यावरण की रक्षा के प्रति अभिरुचि का विकास करने में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा तैयार पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन भी प्रदर्शित किये जायेंगे।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...