Monday, 19 July 2021
सरयू नदी में महिला ने लगाई छलांग, खोज जारी
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के आरे में एक महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। इसकी खबर फैलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक उसका कोई पता नहीं पाया है। मौके पर एसडीआर को भी बुलाया गया है। महिला ने नदी में छलांग क्यों लगाई इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।
सोमवार सुबह करीब सात बजे गोपुली देवी पत्नी त्रिलोक सिंह लगभग उम्र 78 वर्ष ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर रवाना हुई। महिला की खोजबीन जारी है। नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के मिलने के बाद ही छलांग लगाने के कारणों का पता चलेगा।
Featured Post
चारधाम यात्राः एक माह में 16 लाख से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच चुके
देहरादून,गढ़ संवेदना न्यूज। अन्य सालों के मुकाबले इस साल भारी संख्या में यात्री एवं श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं। 1 माह में यात्रि...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...