Friday, 30 July 2021
खराब मौसम के कारण सीएम का केदारनाथ दौरा रद्द
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को केदारनाथ दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका दौरा रद्द कर दिया गया। उनका हेलीकॉप्टर देहरादून से रवाना हुआ था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाले थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह करीब 7.45 बजे केदारनाथ पहुंचने वाले थे। अब वह दून विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर चेयर स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह सचिवालय में शासकीय काम करेंगे। शाम को वह एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...