Monday, 12 July 2021

सीएम ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से की भेंट

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनसे उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पर्यावरण मंत्रालय में राज्य के लम्बित मामलों के संबंध में जानकारी देते हुए इनके शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

Featured Post

हरिद्वार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कुंभ मेला क्षेत्र और रोड़ी बेलवाला में अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त

हरिद्वार। धर्मनगरी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद इन दिनों बड़ी तेजी से चल रही है। इसी के तहत हरिद्वार में तमाम अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख...