Friday, 27 August 2021

भाजपा नेता दिनेश रावत ने पुजारियों, आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को सम्मानित किया

देहरादूना। पूर्व निदेशक रेशम फेडरेशन व वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा कैंट विधानसभा सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में पुजारियों/ब्राह्मणों एवं फ्रंटलाईन वारियर्स आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कोरोना काल में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए उनको प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप सभी पर पुष्प वर्षा करने के पश्चात सभी को खाद्य सामग्री, आयुष किट एवं सैनिटाइजर व मास्क भेंट किए गए। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को पौधे भी भेंट कर पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्पित किया गया। इस पुनीत कार्य के लिए भाजपा नेता दिनेश रावत ने हंस फाउंडेशन के भोले जी महाराज और माता मंगला जी का आभार प्रकट किया, जिनका कि इस कोरोना काल में देश और प्रदेश में विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर दिनेश रावत ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर पूरे कोरोना काल में अपने घरों से बाहर निकल कर लोगों की सहायता की और यही भाजपा के संस्कार हैं, जो इस भयानक महामारी में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए जरूरतमंदों की मदद को आगे आये। इस कोरोना काल में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने फ्रंटलाइन वारियर के रूप में काम किया व हर परिस्थिति में घर-घर जा कर अपना कार्य किया जिसके लिए हम सभी उन्हें धन्यवाद कहते हैं व आभार प्रकट करते है। इस अवसर पर महानगर महिला मोर्चा महामंत्री सुमन सिंह, सभासद विनोद पंवार, सभासद कमल राज, वरिष्ठ आंदोलनकारी सुलोचना भट्ट, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उषा रावत, प्रेमनगर कांवली मंडल महामंत्री भूपाल चंद, पंजाबी महासभा अध्यक्ष अमित भाटिया, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजेश सैन, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता मल्होत्रा, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा बरखा कालरा, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक नौटियाल, मंडल मंत्री अंजू रावत, बूथ अध्यक्ष दीपक शर्मा, बूथ अध्यक्ष खिलाप सिंह बिष्ट, बूथ अध्यक्ष किरन रावत, मंजरी शर्मा, हिम्मत भंडारी, बिक्रम असवाल, एनपीएस रावत एवं आंगनवाड़ी व आशा कार्यकत्री व ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।

Featured Post

हरिद्वार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कुंभ मेला क्षेत्र और रोड़ी बेलवाला में अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त

हरिद्वार। धर्मनगरी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद इन दिनों बड़ी तेजी से चल रही है। इसी के तहत हरिद्वार में तमाम अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख...