Monday, 16 August 2021
चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर। बागेश्वर में जिले में पुलिस ने बागेश्वर और कौसानी में चार तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बागेश्वर में पुलिस ने चरस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनसे 980 ग्राम चरस बरामद हुई है। वहीं कौसानी में भी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। उन्हें पुलिस अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। थाना प्रभारी जगदीश ढकरियाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान बैजनाथ कालिका मंदिर के पास संदिग्ध भूपेंद्र सिंह गढ़िया पुत्र हरीश सिंह निवासी फरसाली और आनंद सिंह पुत्र करम सिंह निवासी लीली से पूछताछ की गई। दोनों के कब्जे से क्रमशरू 745 और 235 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपितों को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोजग पंजीकृत किया गया है। क्षेत्राधिकारी बिपिन चंद्र पंत ने पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। टीम में उपनिरीक्षक गोविंद बल्लभ भट्ट, आरक्षी विक्रम सिंह, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, नवीन सिंह आदि शामिल थे।
Featured Post
हरिद्वार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कुंभ मेला क्षेत्र और रोड़ी बेलवाला में अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त
हरिद्वार। धर्मनगरी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद इन दिनों बड़ी तेजी से चल रही है। इसी के तहत हरिद्वार में तमाम अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...