Friday, 13 August 2021
सड़कों के सुधारीकरण की मांग को लेकर दिया धरना
पौड़ी। कफोलस्यूं क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़कों की खस्ताहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए पैडुल में एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जल्द ही क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग उठाई।
पैड़ूल पुल से कोल्हडी मोटर मार्ग के साथ ही क्षेत्र के अन्य मोटरमार्गों की खस्ताहाल स्थिति को सुधारने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पैडुल पुल पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय ग्रामीण एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव कांग्रेस दीपक असवाल ने कहा कि वह क्षेत्र की सड़कों को सुधारने की मांग उठा रहे है लेकिन सरकार से लेकर प्रशासन ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से जनता परेशान है।
सड़कों की बदहाल स्थिति से दुर्घटनाएं हो रही है। कहा कि जल्द क्षेत्र की सड़कों का सुधारीकरण नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता के साथ मिल कर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा । इस मौके पर पूर्व प्रधान अगरोडा संतोष बिष्ट, प्रधान जसपुर कुलदीप कुमार, महिला मंगल दल अध्यक्ष अंजना देवी, मीरा देवी, भूपेंद्र सिंह, भगेनदर बिष्ट, आशीष रावत, पूजा देवी, दीपा देवी, कविता देवी, झबरी देवी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष विमल कुमार, दर्शन सिंह, गंगोत्री देवी, भीम सिंह, कुलदीप बिष्ट आदि शामिल रहे।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...