Monday, 16 August 2021
पर्यटकों के बीच मामूली विवाद में चली गोली, एक गंभीर रूप से घायल
नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र में 2 पर्यटकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखेते विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर गोली चला दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल पर्यटक को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस अब इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
नैनीताल के 12 पत्थर क्षेत्र में देर शाम पर्यटकों में आपसी विवाद के बाद गोली चल गई। जिसमें प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी पर्यटक फैजान घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा गोली चलने की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फैजान को घायल अवस्था में बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद नैनीताल के एसपी सिटी देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल फैजान ने बताया कि वह देर शाम नैनीताल झील के किनारे घूम रहा था। इसी दौरान उसकी किसी पर्यटक से विवाद हो गया और कुछ देर बाद मामला सुलझ भी गया था। फिर कुछ देर बाद उनकी मुलाकात दोबारा उसी पर्यटक से बारापत्थर क्षेत्र में भी हुई। जहां पर्यटकों ने फैजान के ऊपर 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। नैनीताल के एसपी सिटी देवेंद्र पींचा का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीड़ित के द्वारा एक गाड़ी का नंबर भी दिया गया है। जिसके लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, घायल का इलाज डॉक्टर हाशिम अंसारी का कहना है कि फैजान की हालत अब सामान्य है, फिर भी उसे 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
Featured Post
हरिद्वार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कुंभ मेला क्षेत्र और रोड़ी बेलवाला में अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त
हरिद्वार। धर्मनगरी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद इन दिनों बड़ी तेजी से चल रही है। इसी के तहत हरिद्वार में तमाम अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...