Thursday, 30 September 2021
केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पीठसैंण दौरा 1 अक्टूबर को
पौड़। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पौड़ी जिले दौरे को लेकर पीठसैंण में गुरुवार को तैयारियां की गई। तैयारियों का जाजया खुद प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत ले रहे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पीठसैंण का दौरा शुक्रवार यानी 1 अक्टूबर को प्रस्तावित है। पीठसैंण पेशावर कांड के नायक एवं स्वाधीनता संग्राम सैनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का पैतृक गांव है।
रक्षामंत्री गढ़वाली की पुण्य तिथि पर आयोजित स्मृति कार्यक्रम में मूर्ति का अनावरण करने के साथ ही यहां बने स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों एवं वीर चंद्र गढ़वाली के परिजनों को भी रक्षा मंत्री सम्मानित करेंगे। रक्षामंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने भी व्यस्वस्थाएं चाकचौबंद की है। पुलिस प्रशासन भी पीठसैंण पहुंच गया है। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि रक्षा मंत्री के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह को भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण पत्र दिए गए है। इसके लिए वह भी स्वयं गांवों में गए है।
Featured Post
सुराज सेवा दल ने की ऊर्जा निगम के एमडी को बर्खास्त करने की मांग
देहरादूना। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने एक बार फिर ऊर्जा निगम में भारी धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा न...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...