Wednesday, 15 September 2021
वाहन पर बोल्डर गिरने से 8 लोग घायल, दो की हालत नाजुक
विकासनगर। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर लाल पुल के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में मैक्स वाहन आ गया। इस हादसे में वाहन सवार आठ लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पटवारी सुखदेव जिन्नाटा मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार दोपहर की है। यात्रियों से भरी हुई मैक्स चकराता से विकासनगर की तरफ जा रहा थी। तभी लाल पुल के पास अचानक पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिरा और मैक्स पिचक कर सड़क पर पलट गई। मामले की सूचना जैसे ही क्षेत्रीय पटवारी सुखदेव जिन्नाटा को मिली वो भी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से जैसे-तैसे मैक्स में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद के सभी को सीएचसी साहिया से जाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में 8 लोगों को घायल अवस्था में लाया गया था। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसमें से एक महिला थी. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...