Thursday, 23 September 2021

अनारकली थीम पर दून संस्कृति की महिलाओं ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम

देहरादूना। दून संस्कृति ने अनारकली थीम पर बहुत सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी सदस्य अनारकली थीम पर तैयार होकर आए। प्रिया गुलाटी, मधु सिंघला एवम् सिंधु गुप्ता ने जज की भूमिका निभाई। दीपा प्रसाद प्रथम, सोनिका पहवा द्वितीय एवम् प्रीति गुप्ता तृतीय रही। कल्पना अग्रवाल, गुलशन सरीन, दीपा प्रसाद, सोनिका पहवा एवम् प्रीति गुप्ता द्वारा अनारकली थीम पर एक कब्बाली की प्रस्तुति दी गई। फाउंडर एवम् डायरेक्टर डॉ रमा गोयल एवम् अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल जी ने सभी विजेताओं एवम् परफॉर्मर्स को गिफ्ट दिए। साथ ही अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल जी ने अपनी कार्यकारणी की भी घोषणा की।

Featured Post

त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...