Thursday, 30 September 2021
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने स्पीकर अग्रवाल से की भेंट
ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के निजी आवास पर बुधवार को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी रेखा गुप्ता सहित महिला मोर्चा की अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता की। साथ ही गंगा आरती की भव्यता देखकर अभिभूत हुई महिला पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने आवास पर सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का निर्माण ही महिलाओं के संघर्ष के बल पर हुआ है उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड प्रदेश के विकास में भी महिलाओं का बड़ा योगदान है।श्री अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रतिभाग करने वाली सभी महिलाओं का गंगा आरती में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया स
इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीतू डबास, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव सुमित्रा दहिया भी उपस्थित थी।
Featured Post
सुराज सेवा दल ने की ऊर्जा निगम के एमडी को बर्खास्त करने की मांग
देहरादूना। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने एक बार फिर ऊर्जा निगम में भारी धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा न...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...