Saturday, 4 September 2021

युवा भाजपा नेता तरुण आनन्द के निधन पर शोक जताया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा भाजपा नेता तरुण आनन्द के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व. आनन्द के पटेल नगर स्थित आवास पर जाकर उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने मृतक आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी स्व.आनन्द के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

Featured Post

मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर

मुनस्‍यारी: मुनस्‍यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...