Wednesday, 8 September 2021
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी उत्तराखंड के भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त
देहरादूना। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड के लिए बीजेपी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उतराखंड में होने वाले विधान सभा चुनाव में केन्द्रीय खान एवं कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी के चुनाव प्रभारी के पद पर नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य भाजपाइयो में उत्साह है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव का लाभ मिलने से पार्टी निश्चित रूप से बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने सह प्रभारी लाकेट चटर्जी और सरदार आर पी सिंह का भी स्वागत करते हुए प्रसन्नता जताई। श्री कौशिक ने 2022 चुनाव के दृष्टि से प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...