Sunday, 12 September 2021
विकासखण्ड द्वारीखाल में कृषि मेला आयोजित
पौड़ी गढ़वाला। जैविक कृषि विकास योजनान्तर्गत जैविक कृषि मेला वर्ष 2020-21 विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में कृषि विभाग द्वारा आयोजित पारम्परिक खेती के सम्बन्धित कृषि मेला कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र राणा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम में उद्यान विकास पशुपालन विभाग कृषि विकास से सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों से आये कृषको को कृषि कार्याे के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रमुख को माल्यार्पण कर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया। महेन्द्र राणा द्वारा कृषको को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी पुरानी खेती पर आना पडे़गा। जैसे हमारे पूर्वज खेती करते थे। उसी के अनुरूप हमें जैविक खेती कर जैविक उत्पाद करना चाहिए क्योकि आजकल हर खादय पदार्थ में मिलावट है इसलिए अधिकतर बीमारी इसी से उत्पन्न होती है। हमें जैविक खेती से उत्पादित खाद पदार्थाे का सेवन करना चाहिए। मैं हमेशा से आपके मध्य रहा हॅू तथा हमारा विकासखण्ड प्रगति की ओर बढ़ रहा है मै कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों से प्रभावित हूॅ जो भी यहा पर उपकरण है उनका सही प्रकार से प्रयोग होना चाहिए। हम सब कृषकों के साथ है। इस अवसर पर अरविन्द भट्ट जी भूमि संरक्षण अधिकारी, ओमनाथ सेमवाल, विकासखण्ड प्रभारी कृषि, मुकेश कुमार, तकनीकी सहायक, योगेन्द्र सिंह नेगी प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, साधना देवी प्रधान अमोला, हरपाल सिंह रावत सहायक समाज कल्याण अधिकारी, नरेन्द्र सिंह रावत प्रभारी अद्यान एवं सचल दल भारत सिंह क्षे0पं0स0, कुलभूषण जिला पं0स0, अर्जुन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष, बालेन्दु भाई समाजसेवी, कीरत सिंह क्षे0पं0स0 आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...