सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में चरमराई जलापूर्ति

देहरादूना। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। पेयजल आपूर्ति चरमराने से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने बताया कि सहसपुर विधासनभा क्षेत्र के कई इलाको में क्षेत्रवासी पानी की कमी से जूझ रहे हैं। नौगाव, कांसवाली में जनता की समस्याएं सुनने के दौरान पता चला की कई महीनांे से वे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार पानी की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया पर पानी की समस्याएं अभी तक जस की तस बनी है। लक्ष्मी ने कहा की घरांे में पानी का नल तो है पर पानी कई महीनो से नहीं आ रहा है। पानी भरने के लिए क्षेत्रवासियों को काफी दूर जाना पड़ रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने हर घर नल का तो वादा कर रखा है पर उस नल में जल ही न हो तो उस नल का क्या फायदा। लक्ष्मी ने कहा की मैंने सम्बंधित अधिकारियों से तत्काल इस विषय पर बात की और उन्होंने भरोसा दिया कि पानी जब तक घरांे में नहीं आ जाता तब तक पानी के टैंकरों से क्षेत्र में पानी पहंुचाया जाएगा। जल्द ही पानी घरांे में भी आने लग जाएगा। लक्ष्मी ने कहा की अगर जल्द ही सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में चरमराई हुई है जलापूर्ति को ठीक नहीं किया गया तो वह क्षेत्र की जनता के साथ जल संस्थान कार्यलय का घेराव करेंगी। आज की बैठक में उनके साथ दुजेंद्र दत्त पांडे, मोहन लाल पांडे, शेर सिंह बिष्ट, बिजंती भट्ट, प्रेमलता बिष्ट,सरोज भट्ट, शशि देवी, अनुज पांडे, धर्मेन्द्र डबराल, रवि नेगी आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर राजभवन की खामोशी चिंताजनकः मोर्चा