Friday, 10 September 2021
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया उन्हें याद
देहरादून। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें कांग्रेस नेताओं ने याद किया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संगोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन हरीश रावत, कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत के विकास में गोविंद बल्लभ पंत की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश के विकास में जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री गोविंद बल्लभ पंत, सरदार पटेल जैसे महानुभाव की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उत्तराखंड से संबंध रखने वाले भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की तत्कालीन उत्तर प्रदेश के विकास में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।उन्होंने कांग्रेस को परिवार के रूप में संजोए रखने में बहुत बडी भूमिका निभाई। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने देश के विकास में नेहरू व पंत परिवारों के योगदान पर अपने विचार रखे। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरा प्रसाद जोशी, महेश जोशी आदि ने अपने विचार रखे।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...