राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले सतपाल महाराज

दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान श्री महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के विषय में भी चर्चा की। श्री महाराज ने उन्हें बताया कि प्रदेश में पर्यटन विभाग अनेक धार्मिक सर्किट को विकसित करने में लगा है। उन्होंने बताया कि अनेक टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग