Monday, 27 September 2021
कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान
देहरादून। नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस सदस्यता अभियान प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पुराना संगठन है, जिसकी कई शाखाएं देश में हैं जिसे देश भर में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते उत्तराखंड में घर घर जाकर कांग्रेस सदस्यता अभियान चला रही है, जनता कांग्रेस से जुड़ने को तैयार हैं और उन तक पहुंचने की जरूरत है। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में कई संगठन है ओर सभी ठग संगठन है जो सिर्फ लोगों को बरगलाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, प्रदेश सचिव कवींद्र इष्टवाल, पूर्व प्रमुख जसपाल सिंह, सुरेंद्र रावत, कल्याण रावत, त्रिलोक सिंह नेगी, जयदीप नेगी, सुरजन सिंह, आरती देवी, किरण रौंतेला, गीता रावत, मुन्नी देवी, कीरत सिंह, आदि मौजूद रहे स कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिलोक सिंह नेगी व संचालन देवेन्द्र सिंह ने किया।
Featured Post
सुराज सेवा दल ने की ऊर्जा निगम के एमडी को बर्खास्त करने की मांग
देहरादूना। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने एक बार फिर ऊर्जा निगम में भारी धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा न...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...