Tuesday, 14 September 2021
आप पार्टी का बूथ संकल्प, आप विकल्प अभियान जोरों पर, हर बूथ पर पहुंच रहे आप कार्यकर्ता
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है ,पार्टी का ष्बूथ संकल्प आप विकल्प अभियान को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। इस अभियान के तहत आप पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश की सभी विधान सभाओं के बूथों पर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। इस अभियान के तहत कई लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।
आप कैंपेन कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि, ष्बूथ संकल्प आप विकल्पष् अभियान को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। तमाम आप कार्यकर्ता इस अभियान के तहत लोगों को पार्टी की नीतियों बता रहे हैं। आप पार्टी द्वारा चल रहे सभी अभियानों के विषय में भी लोगों को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 सालों में कांग्रेस बीजेपी ने प्रदेश को लूटने का काम किया है,जिससे अब जनता तीसरा विकल्प चुनने का मन बना चुकी है। आप पार्टी अब तीसरे विकल्प के रुप में उभर कर सामने आ चुकी है ,और रोज सैकडों की तादाद में लोगों का बूथ स्तर पर पार्टी में शामिल होना, यह बताता है कि, लोग अब ऐसी राजनीति से बदलाव चाहते हैं।
लोग कांग्रेस और बीजेपी से खिन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सडक ,बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार, पलायन, स्वास्थ जैसे गंभीर मुद्दे आज भी जस के तस हैं। पहाडी क्षेत्रों में हालात बहुत ज्यादा बदतर हैं,जहां हर जरुरत के काम के लिए लोगों को बडे शहरों की ओर रुख करना पडता है।
जनता त्रस्त है ,लेकिन सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। लोग ऐसी व्यवस्था से बदलाव चाहते हैं, और आप पार्टी से लोगों की उम्मीदें बढी हैं, ज्यादा से ज्यादा लोग लगातार पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी बूथों पर आप पार्टी के सदस्य मजबूती से सक्रिय हो जाएंगे जो पार्टी को मजबूती देने के साथ आगामी चुनावों में पार्टी को भारी जीत दिलाएंगे और इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
Featured Post
मां जगदीशिला डोली रथयात्रा का दून में विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत, लोगों ने लिया आशीर्वाद
देहरादून, गढ़ संवेदना। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथयात्रा गुरुवार को हरिद्वार से देहरादून पहुंची। देहरादून में नगरनिगम कार्यालय परिसर ...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...