Tuesday, 5 October 2021
विकास कामों के लिए स्वीकृत किये 40 लाख
टिहरी। ग्राम पंचायत ओड़ाड़ा, पसर एवं तमियार का भ्रमण कर गावों के सर्वांगीण विकास के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 40 लाख रूपए तक के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओड़ाड़ा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।
ग्राम पंचायत ओड़ाड़ा, पसर एवं तमियार के भ्रमण के बाद संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां ग्रामीणों में विकास कार्यों के प्रति ललक देखने को मिली है। पूर्व यह क्षेत्र सड़क व शिक्षा विहीन था। मगर अब विकास कार्यों के बाद यह क्षेत्र सड़क व शिक्षा दोनों से जुड़ चुका है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओड़ाड़ा के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह बच्चे ही राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों की ओर विकास के लिए विभिन्न कार्यों के लिए सौंपे गए 90 प्रतिशत प्रस्तावों को उन्होंने स्वीकृति प्रदान की। जिस पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, प्रधान ओड़ाड़ा बबली रावत, प्रधान पसर नीलम रावत, पूर्व प्रधान नैन सिंह, वीर सिंह रावत, शूरवीर भंडारी, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती, राम सिंह नेगी, किशन सिंह रावत, ज्ञान सिंह रावत, सिद्धार्थ राणा, मनीष डिमरी, गिरवीर नेगी, रमेश पंवार, चंद्रशेखर पंवार, राजेंद्र रावत, जगत सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।
Featured Post
सुराज सेवा दल ने की ऊर्जा निगम के एमडी को बर्खास्त करने की मांग
देहरादूना। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने एक बार फिर ऊर्जा निगम में भारी धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा न...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...