Tuesday, 23 November 2021
हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान के तहत जनसंपर्क में जुटे भाजपा नेता
देहरादूना। हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता इन दिनों घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। लगभग 1 माह से चल रहे इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बीर सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहब्बेवाला क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क किया।
इस दौरान भाजपा नेता बीर सिंह पंवार ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के बीच में रखा। वहीं डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, बृज भूषण गैरोला और सौरभ थपलियाल भी इस अभियान के तहत क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। जबकि कैंट विधानसभा क्षेत्र में महापौर सुनील उनियाल गामा हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान को आम जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। महापौर जनता के बीच में सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बता रहे हैं। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक खजान दास, मंडल अध्यक्ष विजय थापा और विशाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।
Featured Post
जोशीमठ में उद्यान विभाग की भूमि पर निर्माणाधीन मॉडल प्रीफैब शेल्टर पूर्ण होने के चरण में
देहरादून। सचिव आपदा प्रबन्धन डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा कि...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...