Friday, 24 December 2021
पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ का किया भावपूर्ण स्मरण
देहरादूना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जंयती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड की धरोहर है। उन्होंने देश की आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की आजादी में ‘पेशावर कांड‘ मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने भविष्य की क्रांति की आधारशिला रखी। उन्होंने निहत्थी जनता पर गोली न चला कर दुनिया को अपनी बहादुरी व देशभक्ति का संदेश दिया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों ने अद्वितीय योगदान दिया। पेशावर कांड के बाद महात्मा गांधी ने ‘‘वीर चन्द्र सिंह को गढ़वाली‘‘ नाम देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ के बताये मार्ग का अनुकरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Featured Post
चारधाम यात्राः एक माह में 16 लाख से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच चुके
देहरादून,गढ़ संवेदना न्यूज। अन्य सालों के मुकाबले इस साल भारी संख्या में यात्री एवं श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं। 1 माह में यात्रि...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...