Thursday, 20 January 2022
टिकट न मिलेन पर भाजपा नेताओं पर लगाया दगाबाजी का आरोप
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में भाजपा ने 10 नेताओं के टिकट काटे हैं। उनमें से कुछ ने बगावत कर दी है। कर्णप्रयाग विधानसभा से टिकट न मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी ने पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। टिकटों के एलान के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बगावत कर दी है। उन्होंने पार्टी पर दगाबाजी का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि मेरे साथ पार्टी ने लगातार धोखा और अन्याय किया है। जिसका प्रतिशोध जनता और मेरे मन में है। मैंने हमेशा पार्टी को अपनी मां के समान समझकर काम किया है। कभी पार्टी से दगाबाजी नहीं की है, लेकिन जिन लोगों ने पार्टी के साथ दगाबाजी की और पार्टी का विरोध किया, उन्हें पार्टी ने आगे किया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जाधारी जगवीर सिह भंडारी ने यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में निष्ठावान और जमीन से जुडे़ हुए कार्याकर्ताओं की पहचान की कमी है। मेरे साथ हर बार धोखा किया जाता है। वह यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लडे़ंगे। जगवीर भंडारी ने 2012 में यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी से चुनाव लड़ा था, जिसमें इन्हें 12680 वोट मिले थे।
Featured Post
मां जगदीशिला डोली रथयात्रा का दून में विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत, लोगों ने लिया आशीर्वाद
देहरादून, गढ़ संवेदना। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथयात्रा गुरुवार को हरिद्वार से देहरादून पहुंची। देहरादून में नगरनिगम कार्यालय परिसर ...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...