Saturday, 8 January 2022
आचार संहिता लागू होने से चंद घंटे पूर्व पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात
देहरादूना। चुनाव आचार संहिता लागू होने से चंद घंटे पूर्व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 2001 के पुलिसकर्मियों को 2-2 लाख रूपये देने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
बता दें कि ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर बीते लम्बे समय से पुलिसकर्मियों के परिजनों द्वारा आंदोलन किया जा रहा था। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्मृति दिवस परेड के दौरान खुले मंच से घोषणा की गयी थी कि 2001 में भर्ती हुए सिपाहियों को सितम्बर माह से ग्रेड पे दे दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने इसका शासनादेश जल्द लागू किये जाने की बात कही थी। लेकिन जब सीएम की घोषणा के दो माह बाद भी जब शासनादेश जारी नहीं किया गया तो पुलिस परिजनों का धैर्य समाप्त हो गया और पुलिस परिजनों का धैर्य समाप्त हो गया और उनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास व सचिवालय कूच किया गया था। पुलिस कर्मियों की नाराजगी को देखते हुए आज सरकार द्वारा 2001 बैच के पुलिसकर्मियों को एकमुश्त 2-2 लाख रूपये देने के शासनादेश जारी कर दिये गये है।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...