Monday, 29 August 2022
भर्ती घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने दिया शहीद स्थल पर धरना
देहरादून। उत्तराखण्ड में फैले व्यापक भर्ती घोटालों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में शहीद स्थल पर धरना दिया गया है।
इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य आन्दोलन के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की जनता ने बहुत आशा और विश्वास के साथ भाजपा को भारी बहुमत के साथ डबल इंजन का तोहफा दिया था, परन्तु भय-भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। राज्य सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार मुहैया कराना तो दूर जिन सरकारी पदों पर अभी तक भर्तियां की भी गई हैं उनमें भारी भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद को अंजाम दिया गया है।
गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही सरकारी संस्थाएं बेचने के साथकृसाथ सरकारी नौकरियां भी लाखों रूपये लेकर बेची जा रही है, यह सरकारी विभागों की भर्तियों में भारी भ्रष्टाचार का जीताकृजागता प्रमाण है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में पेपर लीक, सरकारी विभागों में नियुक्ति हेतु चल रही धांधली में गिरफ्तारियों से साबित हो गया है कि राज्य में भ्रष्टाचार किस हद तक फलता फूलता जा रहा है। उन्होनें कहा कि इन घोटालों व भ्रष्टाचारों की न्याययिक स्तर पर जांच हो और जांच में चाहें कोई भी दोषी हो उसको सजा मिलनी चाहिए। श्री गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही सरकारी संस्थाएं बेचने के साथ साथ सरकारी नौकरियां भी लाखों रूपये लेकर बेची जा रही है, सरकारी विभागों की भर्तियों में 15-15 लाख में पेपर लीक का मामला भारी भ्रष्टाचार का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में पेपर लीकध्सरकारी विभागों में नियुक्ति हेतु चल रही धांधली में गिरफ्तारियों से साबित हो गया है कि राज्य की सभी सरकारी नियुक्तियों में भ्रष्टाचार किस हद तक फलता फूलता जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, मीडिया चेयरमैन पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महामंत्री गोदावरी थापली, दर्शन लाल, गौरव चैधरी, अश्विनी बहुगुणा, संजय किशोर, नवीन जोशी सहित कई कांग्रेसी शामिल रहे।
Featured Post
A viable alternative to joint replacement: Dr. Gaurav Sanjay
Dehradun. India and International book records holder Dr. Gaurav Sanjay is well known young orthopaedic surgeon has presented a clinical s...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...