महंगाई, भ्रष्टाचार, किराया वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस द्वारा देहरादून के गांधी पार्क में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती, परिवहन निगम की बसों के किराये मंे वृद्धि, विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई के विरूद्ध विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में कांग्रेसजन गांधी पार्क के सामने एकत्र हुए जहां पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती, परिवहन निगम की बसों के किराये मंे वृद्धि, विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई के विरूद्ध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताआंे को संबोधित करते हुए प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है तथा अपनी विफलता का ठीकरा राज्य की जनता के सिर फोड रही है। उन्हेांने कहा कि एक ओर बेरोजगारी के कारण राज्य के युवाओ की लाईन लम्बी होती जा रही है वहीं भाजपा सरकार में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित फाॅरेस्ट गार्ड जैसी परीक्षाओं मंे घोटाला कर र...