Posts

उपनल के 16वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को केंट रोड देहरादून में उपनल द्वारा आयोजित 16 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक्स सर्विसमेन एवं उनके आश्रित्रों के इन्रोलमेंट लिंक को लॉंच किया एवं उपनल की सूचनाओं की बुकलेट का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार का सैनिकों के प्रति विशेष लगाव है। पिछले 03 साल में राज्य सरकार ने सैन्य परिवारों को तमाम सुविधाएं देने का प्रयास किया है। शहीद सैनिकों के आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर राज्याधीन सेवाओं में सेवायोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय में सैनिकों के प्रवेश के लिए उनके आई कार्ड को मान्यता दे दी गयी है। अब कोई भी सैनिक अपना आई कार्ड दिखा कर सचिवालय में प्रवेश कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली धनराशि को 15 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रूपये किया गया है। इसी प्रकार अति विशिष्ट सेवा मेडल की धनराशि को भी 7 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार किया गया है। सेना मेडल

डेंगू नियंत्रण उपायों पर बैइक 2 मार्च को

देहरादून। आगामी 2 मार्च को सांय 04 बजे जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में डेंगू नियंत्रण रोकथाम उपायों पर अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की जायेगी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को पूर्ण तैयारियों के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये।

फ्रांस के राजदूत ने की सीएम से भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत में फ्रांस के राजदूत एमानुवेल लिनेन ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से विभिन्न समसामयिक विषयो पर चर्चा की। फ्रांस के राजदूत ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में शिक्षा, स्मार्ट सिटी, मेट्रो, एडवेंचर एक्टिविटी, वैलनेस एवं रोपवे के क्षेत्र में सहयोग की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार का ग्राम्य विकास, पेयजल, स्मार्ट सिटी रोपवे, सीवरेज एंव पर्यटन के विकास पर विशेष ध्यान है। इस अवसर पर फ्रांस एम्बेसी की डिप्टी डायरेक्टर एएफडी क्लीमेंस विडल, भारत में फ्रांस एम्बेसी के पॉलिटिकल काउंसलर रोमेन ओटल, सचिव वित्त अमित नेगी, प्रभारी सचिव एस.ए. मुरूगेशन, मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट आदि उपस्थित थे।

विभिन्न संस्थानों के लिए धनराशि स्वीकृत की

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेष प्रयासों से प्रधानमंत्री सहभागिता योजना के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक जसोवाला विकासनगर के फेस 02 के भवन निर्माण हेतु रू0 6.24 करोड़ तथा विकासनगर डिग्री कॉलेज के सांइस ब्लॉक के निर्माण हेतु रू0 3.52 करोड़ की निर्गत कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सुरेश जोशी ने बताया कि इसी योजना के तहत रू0 11.42 करोड़ की धनराशि राजकीय पॉलीटेक्निक बलस्वागांज हरिद्वार के भवन निर्माण हेतु भी शीघ्र स्वीकृत की जायेगी।

ई-चालान ऐप एवं उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई ऐप लॉच किया

Image
  देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को पुलिस लाईन, देहरादून में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम-2020 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ई-चालान ऐप एवं उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई ऐप को लॉच किया। इस व्यवस्था के शुरू होते ही प्रदेश के सभी 13 जनपदों में ई-चालान व्यवस्था शुरू हो गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जनपदों के लिए इन्टरसेप्टर भी रवाना किये। मुख्यमंत्री के समक्ष ई-चालान के लिए यातायात निदेशक केवल खुराना एवं एसबीआई के डीजीएम बी.एल सैनी ने एमओयू हस्ताक्षरित किया। ई-चालान व्यवस्था लागू होने से यह भी पता चल सकेगा कि किस व्यक्ति का नियमों का उल्लंघन करते हुए कितनी बार चालान काटा गया है। किसी व्यक्ति का तीन बार चालान कटने के उपरान्त ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त हो जायेगा।   मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। सड़क सुरक्षा के लिए निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम चलाना जरूरी है। यातायात का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस द्वारा सख्ती बरतने पर पिछले एक साल में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने

चाइल्ड फ्रेंडली और क्म्यूट फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट परियोजना का शुभारम्भ किया

Image
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को आईएसबीटी के निकट स्थानीय होटल में देहरादून स्मार्ट सिटी लि. की चाइल्ड फ्रेंडली और क्म्यूट फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट परियोजना का औपचारिक शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, भारत में फ्रांस के राजदूत एमानुवेल लिनेन, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, सहदेव सिंह पुण्डीर ने बच्चों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।   मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि देहरादून देश का पहला शहर है, जहां से चाइल्ड फ्रेंडली शहर की शुरूआत हो रही है। यह उत्तराखण्ड के लिए सम्मान की बात है। सम्मानजनक होने के साथ-साथ, यह चुनौतीपूर्ण भी है। उन्होंने कहा कि संवेदनाओं की पराकाष्ठाओं से ही कैलाश सत्यार्थी जैसे लोग पैदा होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि  कोई शहर तभी स्मार्ट हो सकता है, जहां बच्चों की सुरक्षा हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। देहरादून स्मार्ट सिटी की चाईल्ड फ्रेंडली और कम्यूट फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट परियोजना, शहर में बच्चों