भाजपा ने मंडल स्तर पर 15-15 स्वयंसेवकों की सूची तैयार की
-कोरोना से निपटने में शासन-प्रशासन का सहयोग करेंगे यह स्वयंसेवक देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देशों के क्रम में पार्टी ने अधिकांश मंडलों में 15-15 स्वयं सेवकों की सूची तैयार कर दी है। पार्टी ने जिलों में जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में जिला सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, सरकार में दायित्वधारियों, मेयर व जिला अध्यक्ष से कान्फ्रेंस काल के जरिए संवाद स्थापित कर इस महामारी के समय में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की अपील की है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत द्वारा कोरोना संकट के समय पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार का सक्रिय सहयोग करने और संगठन स्तर से भी लोगों की मदद करने के निर्देश दिए गए थे। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में पार्टी ने अपनी 252 मंडल इकाइयों में से अधिकांश में 15-15 स्वयं सेवकों की सूची तैयार कर दी है। गढ़वाल मंडल के कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार और कुमाऊं मंडल की सूची प्रदेश महामंत्...