Posts

आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत

पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में आपसी संघर्ष में एक गुलदार की मौत हो गई है। वन विभाग ने सरपंच की सूचना में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। वन विभाग के नागदेव रेंज में ल्वाली क्षेत्र ल्वाली-कालेश्वर रोड के समीप जोगड़ी गाड के किनारे एक मादा गुलदार का शव मिला। ग्राम पंचायत गहड़ की सरपंच राजेश्वरी देवी ने गुलदार के शव की सूचना वन विभाग को दी। विभाग ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। मुख्यालय नागदेव रेंज में डाक्टरों की एक टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज अनिल भट्ट ने बताया कि गुलदार के आपसी संघर्ष में एक सवा साल का गुलदार मृत मिला है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है।

गुलदार ने हमला कर दो युवकों को घायल किया 

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के पुरोला विकासखंड पुरोला के रामा एवं बेस्टी गांव के पास दो अलग-अलग घटनाओं में गुलदार ने हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे रामा गांव निवासी लोकेश बिष्ट (28) पुत्र मोहन सिंह गांव के पास पंताल तोक में अपने खेत में हल लगा रहा था। इतने में गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। कुछ ही देर बाद इस गुलदार ने पास के बेस्टी गांव में गाय चराने जंगल में गए अरविंद (21) पुत्र शूरवीर लाल पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. पंकज ने बताया कि अरविंद को हल्की चोटें आयी हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि लोकेश को गंभीर चोटें आने की वजह से हायर सेंटर रेफर किया गया है। टौंस वन प्रभाग के एसडीओ रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार के हमले की शिकाय

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 716 पहुंची 

देहरादून। राज्य में शुक्रवार को कोरोना का कहर टूट पड़ा। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 716 हो गई है। अधिकतर नये केस दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों से ही जुड़े हैं। शुक्रवार शाम को 114 नए कोरोना के मरीज सामने आने से एक ही दिन में कुल संक्रमितों की संख्या 208 पहुंच गई थी। प्रदेशभर में कुल 208 कोरोना वायरस के मरीजमिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 716 पहुंच गई है। प्रदेश में पहली बार एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीज सामने आए हैं। चिंता की बात है कि प्रदेश के सभी 13 जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। दस मरीज आज ठीक भी हुए। इस समय राज्य में एक्टिव कोरोना केस की संख्या 505 है। कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 89 पहुंच गई है। शुक्रवार को 1439 सैंपल जांच को भेजे गए। अभी तक कुल 20636 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 4758 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। अभी 33650 मरीजों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। इस समय राज्य में मरीजों का डबलिंग रेट 3.87 दिन पहुंच गया है। जबकि रिकवरी रेट घट कर 14.78 प्रतिशत पहुंच गया है। जो करीब दस दिन पहले 60 प्रतिशत से भी अधिक था। अभी तक क

राज्य कैबिनेट ने लिए कई अहं निर्णय, अधिकारियों व कर्मचारियों का महीने में एक दिन का वेतन कटेगा

-पूरा प्रदेश आरंेज जोन में होने से एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा -दायित्वधारियों से प्रतिमाह पांच दिन का वेतन सीएम राहत कोष में जमा किया जाएगा   देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहं निर्णय लिए गए हैं। त्रिवेंद्र कैबिनेट कर्मचारियों को कोरोना महामारी को लेकर भत्तों में कटौती से राहत दी है। प्रदेश में किसी भी कर्मचारी का भत्ता नहीं काटा जाएगा, लेकिन मुख्य सचिव से लेकर निचले स्तर तक के सभी कर्मचारियों का महीने में एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा। पेंशनरों को इससे बाहर रखा गया है। वहीं, पूरा प्रदेश ऑरेंज जोन में होने से एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान कोरोना की रोकथाम को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सरकार ने निर्णय लिया कि दायित्वधारियों से प्रतिमाह पांच दिन का वेतन सीएम राहत कोष में जमा किया जाएगा। एक जनपद से दूसरे जनपद में जाने वाले लोगों

अजीत जोगी के निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस ने किया शोक व्यक्त

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। प्रीतम सिंह और डॉक्टर इंदिरा हिरदेश की ओर से उक्त बयान को जारी करते हुए कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहते हुए अजीत जोगी ने राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे।  कांग्रेस नेताओ ने  कहा है कि वह एक अधिकारी के रूप में भी लोकप्रिय अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने एक बहुत ही प्रतिभाशाली नेता खो दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस के कई अन्य शीर्ष नेताओं हीरा सिंह बिष्ट दिनेश अग्रवाल मंत्री प्रसाद नैथानी  राजेंद्र भंडारी  रंजीत रावत एसपी सिंह इंजीनियर ने भी अजीत जोगी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूर्व पीएम चैधरी चरण सिंह को भारतरत्न से सम्मानित किए जाने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भूतपूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है। धीरेंद्र प्रताप ने उनकी पुण्यतिथि पर जारी एक बयान में आज यहां कहा कि स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह ने आजीवन देश के किसानों के लिए अपना जीवन लगाया और सदैव ईमानदारी और सादगी के प्रतीकष् रहे .अब समय आ गया है कि देश उनके बारे में सोचें और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से उन्हें सम्मानित करके देश की 135 करोड़ जनता को यह संदेश दे कि ष्ईमानदारी और शिष्टाचारष्किसी भी देश को आगे ले जाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और हमें जीवन से बेईमानी और भ्रष्टाचार को दूर करना होगा। तभी हम भारत राष्ट्र को दुनिया की सबसे शक्तिशाली ताकत बना सकेंगे। 

हरेला पर 16 जुलाई को वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगाः सीएम 

देहरादून। सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व पर वृक्षारोपण के संबंध में बैठक लेते हुए कहा कि हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई को वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। कोविड-19 के कारण वृक्षारोपण के स्वरूप में परिवर्तन किया जायेगा। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक मात्रा में वृक्षारोपण किया जायेगा। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जिला मुख्यालयों में भी वृक्षारोपण करेंगे। हरेला पर्व पर संबंधित जिलों के मंत्रियों द्वारा अपने-अपने जिलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी।      मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति प्रेम तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। जुलाई माह में वन विभाग द्वारा भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक जयराज, अपर सचिव उदयराज आदि उपस्थित थे।