Posts

आयुर्वेद विवि ने प्रदेश के सभी बच्चों में स्वर्णप्राशन करवाने का प्रस्ताव दिया

देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का समुचित विकास करने के लिए प्रदेश के सभी बच्चों में स्वर्ण प्राशन करवाने का प्रस्ताव दिया है। उत्तराखंड सरकार के आयुष सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि प्रस्ताव मिल गया है और उसका परीक्षण करवाया जा रहा है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के डॉ मयंक श्रीवास्तव ने आयुर्वेद में वर्णित स्वर्ण प्राशन विधि का बच्चों के वृद्धि, विकास एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता पर होने वाले प्रभाव का अध्ययन किया है और उन्होंने विश्वविद्यालय के माध्यम से यह प्रस्ताव सरकार को दिया है। डॉ मयंक ने इस प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के समक्ष भी किया है। डॉ मयंक ने बताया है कि आयुर्वेद में बच्चों के सर्वांगीण स्वास्थ्य संरक्षण का विशेष महत्व दिया गया है। आयुर्वेद में बच्चों के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करने हेतु ‘स्वर्णप्राशन’ का वर्णन है एवं भारतवर्ष में इसे प्राचीन काल से ही दिया जा रहा है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून ने भी इसके लाभों की पुष्टि की है। विश्वविद्यालय द्वारा समय

भाजपा नेता व पार्षद पति सचिन और समाज सेवी अधीर कौशिक के बीच हुई हाथापाई

Image
हरिद्वार। मध्य हरिद्वार स्थित चंद्राचार्य चैक पर चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर भाजपा नेता और समाजसेवी के बीच शुरू हुई तू-तू, मैं-मैं हाथापाई में बदल गई। बता दें कि चंद्राचार्य चैक पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके चलते शुक्रवार को गैस लाईन से बदबू आने लगी। यह जानकारी स्थानीय पार्षद को दी गई। मौके पर पहुंचे पार्षद पति सचिन बेनीवाल ने कंपनी के अधिकारियों को फोन करके मौके पर गैस लीकेज की जांच के लिए कर्मचारियों को बुलवाया। इसी दौरान वहां पर समाजसेवी अधीर कौशिक भी पहुंच गए। उन्होंने नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ टिप्पणी कर दी। जिसके बाद भाजपा नेता सचिन बेनीवाल और अधीर कौशिक के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। जुबानी जंग देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसी बीच सचिन बेनीवाल ने अधीर कौशिक पर चप्पल से मारने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बामुश्किल झगड़ा रूकवाया।

कोविड टेस्टिंग में तेजी लाई जाएः सीएम

Image
-कोविड अस्पतालों में प्रत्येक बैड के साथ आॅक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था की जाय देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड टेस्टिंग तेजी से बढ़ाई जाय। कोविड अस्पतालों में प्रत्येक बैड के साथ आॅक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था की जाय। वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए कोविड से संबधित आवश्यक सामग्रियों का पर्याप्त स्टाॅक रखा जाय। फ्रंट लाईन वर्कर की सुरक्षा का ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि फ्रंट लाईन वर्कर फेस सील्ड, मास्क एवं अन्य मानकों का पालन करें। कोविड-19 के दृष्टिगत औद्योगिक संस्थानों में पूरे सुरक्षात्मक उपाय किये जाए। यह सुनिश्चित किया जाय कि औद्योगिक संस्थानों में कार्य भी प्रभावित न हो और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सर्विलांस सिस्टम और मजबूत हो। सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कारवाई की जाय। इंटेलीजेंस, एलआईयू एवं सूचना विभाग इस पर निरंतर निगरानी रखें। कोविड अस्पतालों में सीनियर डाॅक्टर लगातार विजिट करें। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सचिवालय में कोविड-19 के संक्रमण तथा बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं जिलाधिकारियों से वीडियो क

रोपवे निर्माण योजना को गति प्रदान किये जाने का मुख्य सचिव से आग्रह किया

Image
देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात कर मसूरी में सुरंग निर्माण, पुरुकुल से मसूरी रोपवे निर्माण एवं अन्य योजना को गति प्रदान किये जाने का आग्रह किया। विधायक जोशी ने कहा कि मसूरी में कोविड-19 के कारण लगाये गये लाकडाउन से अर्थव्यवस्था अत्यधिक चरमरा गयी है। चॅूकि मसूरी पर्यटन नगरी है और पर्यटकों की आवाजाही के कारण ही मसूरी में निम्न श्रेणी से उच्च श्रेणी तक के सभी स्वरोजगार एवं रोजगार चलते हैं। उन्होनें होम-स्टे व्यवसायियों की मांग से भी मुख्य सचिव को अवगत कराया। विधायक जोशी ने कहा कि पटरी व्यापारियांे को सहायता प्रदान की जानी भी अति आवश्यक है जिससे उनके परिवार की गुजर हो सके। मसूरी में सुरंग निर्माण, पुरुकुल से मसूरी के लिए रोपवे निर्माण जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यो के सम्बन्ध में भी विधायक जोशी ने मुख्य सचिव से त्वरित गति से कार्यवाही का अनुरोध किया। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि सुरंग निर्माण के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से युद्धस्तर पर वार्ता चल रही है। पुरुकुल से मसूरी रोपवे निर्माण के सम्बन्ध में उन्होनें अवगत कराया

उक्रांद का 42वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल का 42वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड में मनाया गया। इस मौके पर अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने की। इस अवसर पर श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को याद किया गया।   श्री जुयाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन जी के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन ने दल की 42वें स्थापना दिवस पर दल के कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि दल का संघर्षों का इतिहास है। दल की रीति नीतियों को जनता के बीच प्रसार करते हुये दल में शामिल युवाओं को संकल्प लेकर चलना होगा। महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हमें चलना होगा। 42वें स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि नई ऊर्जा के साथ फलीभूत दल के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को लेकर कमर कसनी होगी। इस अवसर पर पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पाँगती ने श्रीदेव सुमन के बलिदान पर प्रकाश डाला। श्रीदेव सुमन

प्रदेश में बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर हुई मंत्रणा

देहरादून। ह्यूमन राइट्स एन्डआरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द शर्मा एवं महासचिव भास्कर चुग ने एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करके प्रदेश में बाहर से लौटे प्रवासियों एवं लॉकडाउन से बेरोजगार हुए स्थानीय निवासियों को प्रदेश में ही बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर मंत्रणा की। इस मंत्रणा में कुछ ऐसे उपाय उभर कर सामने आए जिनको यदि प्रदेश सरकार मान ले तो राज्य का भी भरपूर विकास होगा, केंद्र की सहायता पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और साथ ही बाहर से लौटे उत्तराखण्ड वासियों एवं स्थानीय युवाओ के लिए रोजगार की असीम संभावनाआंे के द्वार खुल जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रणा में शामिल लगभग सभी कार्यकर्ताओ का यही कहना है कि उत्तराखंड में रोजगार सृजन के दो मुख्य उपाय यहां उपलब्ध अलौकिक जड़ी बूटियों पर आधारित लघु उद्योग लगाए जाना एवं पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाना है।   जो लोग छुट्टी बिताने गोवा और हिमाचल जाते हैं, उनको उत्तराखण्ड की ओर आकर्षित करना होगा और इसके लिए यहां पर्यटन की असीम संभावनाओं वाले क्षेत्र पर्यटन के हिसाब से विकसित करने होंगे। उदाहरण के तौर पर, पछवादून के

सेवायोजन कार्यालय में पंजीयन/नवीनीकरण प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरु होगी

देहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में पंजीयन काउण्टरों से पंजीयन/नवीनीकरण की प्रक्रिया 25 जुलाई 2020 से प्रारम्भ की जा रही है। कोरोना वायरस कोविड-19 के सम्भावित संक्रमण के दृष्टिगत कार्यालय में आने वाले सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे अपना पंजीयन/नवीनीकरण का कार्य स्वयं अपने स्मार्ट फोन, कम्प्यूटर, लैपटाप द्वारा पोर्टल पर जाकर स्वयं भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने निकटतम सी.एस.सी सेन्टर (देवभूमि जनाधार केन्द्र) में भी करा सकते हैं। प्रतिदिन 50 अभ्यर्थियों के पंजीयन नवीनीकरण का कार्य किया जायेगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 0135-2653665 से सम्पर्क कर सकते हैं।