Posts

शिवसेना मुख्यालय पर उमड़े वैक्सिनेशन के लिए लोग

Image
देहरादून। कोविड-19 वैक्सिनेशन की डोज़ लगवाने के लिए शिव सेना मुख्यालय पर भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर लाभार्थियांे को डोज देने से पूर्व शिव सेना उप प्रमुख शिवम् गोयल एंव शिव सेना नेत्री निधि गुप्ता ने कोविड़-19 की गाइडलाइन पालन के लिए शपथ लेकर संकल्प दिलाया। सभी क्षेत्र वसियों ने शिव सेना परिवार का आभार जताया। इस दौरान लगभग 345 लोगों को कोविंड-19 की डोज़ दी गयी। डॉक्टर पंकज रौथान, अश्वनी कुमार ने टीकाकरण किया। कैंप में आशा कार्यकर्ता आरती, सुनीता देवी, शिव सेना से राजीव कुमार थापा, सूरज सोनकर, निशा मेहरा, रोहित बेदी, रुपम वोहरा, विकास सिंह, रामअवतार गुप्ता, संजय अरोरा, करुणा वोहरा, अशोक मास्टर, बॉबी प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

लिविंगार्ड टेक्नोलॉजी सार्स सीओवी-2 के भारतीय आइसोलेट के खिलाफ असरदार साबित

देहरादून। कोविड-19-डिएक्टिवेटिंग गुणों वाले प्रोटेक्टिव फेस मास्क तैयार करने वाली कंपनी, लिविंगार्ड ने आज घोषणा की कि इसकी टेक्नोलॉजी सार्स सीओवी 2 कोविड, वाइल्ड वर्जन के भारतीय आइसोलेट के खिलाफ असरदार साबित हुई है। लिविंगार्ड के फेस मास्क फैब्रिक पर विख्यात इंडियन नेशनल इंस्टिट्यूट (एनआईआई) ऑफ इम्यूनोलॉजी द्वारा परीक्षण किया गया था। विस्तृत परिणामों से संकेत मिलता है कि लिविंगार्ड मास्क की हर परत में सार्स सीओवी-2 के भारतीय आइसोलेट के खिलाफ औसतन 99þ प्रभावशीलता है। सार्स कोविड-2 का भारतीय आइसोलेट ही वह खतरनाक स्ट्रेन था जिसने भारी संख्या में हमारे लोगों को अपनी चपेट में लिया। भारत में कोविड 19की दूसरी लहर के दौरान, इनमें से अधिकांश मामले डेल्टा संस्करण के चलते घटित हुए थे। डेल्टा संस्करण के प्रकोप से जूझ रहे कई भौगोलिक क्षेत्रों के लिए यह परिणाम सकारात्मक खबर है, और उन भौगोलिक क्षेत्रों के लोग अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए लिविंगार्ड फेसमास्क्स पर भरोसा कर सकेंगे। सार्स सीओवी 2 (कोविड 19, वाइल्ड वर्जन) के भारतीय आइसोलेट के खिलाफ लिविंगार्ड की टेक्नोलॉजी की प्रभावशीलता का प्रमाण

आम आदमी पार्टी ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Image
देहरादून। आम आदम पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दे कर बीजेपी पार्षदों द्वारा अपने एवं मेयर गामा की फोटो लगा कर लगाए गए होर्डिंग के संबंध में मुलाकात की एवं इस प्रकार के अवैध होर्डिंग जो कि बिजली के पोल, खंबो पर लगाए है पर ज्ञापन सौंपा। इस पर कार्यवाही करते हुए नगर आयुक्त ने टीआई को तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए एवं रविंद्र सिंह आनंद को आशवासन दिया कि इस प्रकार के होर्डिंग आदि सब हटाए जाऐंगे। इस पर रविंद्र सिंह आनंद ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कैंट विधानसभा में लगे आम आदमी पार्टी के होर्डिंग, बैनर्स आदि नगर निगम द्वारा हटाए जा रहे थे। उनको हटवा कर मेयर गामा द्वारा उन्हें उन्ही के पार्षदों को दे दिया गया था जिस पर उन्होंने गामा जी के बैनर लगा कर कैंट क्षेत्र में ही अवैध रूप से लगा दिया गया है। श्री आनंद ने कहा कि कैंट क्षेत्र में इस तरह के अवैध होर्डिेग जगह-जगह देखने को मिल सकते है। इसी संबध में आज नगर निगम के नगर आयुक्त एवं नगर उपायुक्त से वार्ता की गई और उनसे अग्रह किया गया कि या

पवनदीप राजन को कला, पर्यटन व संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया

Image
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। वे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेंगे और प्रदेश के कला, संस्कृति व पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बुधवार को पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक चम्पावत कैलाश गहतोङी भी उपस्थित थे।

लुमिनस ने लॉन्च किया सोलर गुरू

देहरादून। उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजीज़ ने एक अभिनव एवं उद्योग का प्रथम मोबाईल एप्लीकेशन लॉन्च किया। जिसका उद्देश्य उत्तराखण्ड सहित भारत में मौजूद इलेक्ट्रिशियंस एवं डीलर्स को संलग्न, प्रशिक्षित व सशक्त बनाकर लुमिनस सोलर गुरू बनने में मदद करना है। प्रशिक्षण का यह मॉड्यूल उद्योग की अग्रणी कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिशियंस को सौर समाधानों की लेटेस्ट शिक्षा प्रदान करेगा। इसके अलावा, अंतिम उपभोक्ता को सही सौर उत्पादों की सिफारिश करने के लिए इलेक्ट्रिशियंस को टूल्स से युक्त भी बनाया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लेने के बाद, इलेक्ट्रिशियंस को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें ‘लुमिनस सोलर गुरू’ का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अमित शुक्ला, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एवं हेड लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजीज़ ने कहा, ‘‘एक त्रुटिपूर्ण सौर इंस्टॉलेशन ग्राहकों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। कई घर एवं व्यवसायों को इसके रिपेयर के लिए काफी खर्च करना पड़ता है तथा त्रुटिपूर्ण पैनल इंस्टॉलेशन के परिणामस्वरूप इंस्टॉलेशन टीम की प्रतिष्ठा कम हो जाती है, और पूरे सौर उत्पाद समूह से भरोसा उठ जाता है। इस

भाजपा ने बूथ सत्यापन के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर चार-चार पदाधिकारी नियुक्त किए

देहरादून। भाजपा द्वारा इन दिनों बूथ सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर सत्यापन के लिए चार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें एक शक्ति केंद्र संयोजक, एक शक्ति केंद्र प्रभारी, वार्ड का पार्षद व व शक्ति केंद्र के सत्यापन अधिकारी को शामिल किया गया है। भाजपा के महानगर कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि भाजपा पार्टी विद डिफरेंस कहलाती है, क्योंकि हम सबसे पहले देश, फिर संगठन व अंत में व्यक्ति को लेकर कार्य करते हैं। पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। सीताराम भट्ट ने कहा कि देहरादून महानगर के अंतर्गत 7 विधानसभाा सीटें आती हैं, जिसमें चार सीटें पूर्ण रूप से व तीन सीटें आंशिक रूप से आती हैं। पार्टी के महानगर में 15 मंडलों में 177 शक्ति केंद्र और 860 बूथ हैं। एक शक्ति केंद्र पर 3-6 बूथ हैं। पार्टी के महानगर महामंत्री व बूथ सत्यापन समिति के महानगर प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सत्यापन कार्यक्रम को एक ईवेंट के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिसकी थीम थैंक्यू मोदी है। थैंक्यू मोदी के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री न

महानगर भाजपा बूथ सत्यापन कार्य में जुटी

Image
देहरादून, गढ़ संवेदना न्यूज। भाजपा द्वारा इन दिनों बूथ सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर सत्यापन के लिए चार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें एक शक्ति केंद्र संयोजक, एक शक्ति केंद्र प्रभारी, वार्ड का पार्षद व व शक्ति केंद्र के सत्यापन अधिकारी को शामिल किया गया है। भाजपा के महानगर कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि भाजपा पार्टी विद डिफरेंस कहलाती है, क्योंकि हम सबसे पहले देश, फिर संगठन व अंत में व्यक्ति को लेकर कार्य करते हैं। पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। सीताराम भट्ट ने कहा कि देहरादून महानगर के अंतर्गत 7 विधानसभाा सीटें आती हैं, जिसमें चार सीटें पूर्ण रूप से व तीन सीटें आंशिक रूप से आती हैं। पार्टी के महानगर में 15 मंडलों में 177 शक्ति केंद्र और 860 बूथ हैं। एक शक्ति केंद्र पर 3-6 बूथ हैं। पार्टी के महानगर महामंत्री व बूथ सत्यापन समिति के महानगर प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सत्यापन कार्यक्रम को एक ईवेंट के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिसकी थीम थैंक्यू मोदी है। थैंक्यू मोदी के अंतर्गत प्रत्येक बूथ