Posts

टिहरी के रोहित भट्ट करेंगे किलिमंजारो को फतह

Image
टिहरी। टिहरी के युवा रोहित भट्ट विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत में शामिल तंजानिया के किलिमंजारो को फतह करेंगे। इस पर्वत को फतह करने के लिए छह दिन लगते हैं लेकिन रोहित का इसे तीन दिन में फतह करने का सपना है। 23 जनवरी को रोहित भारत से तंजानिया के लिए रवाना होंगे। रोहित अक्तूबर 2022 में उत्तरकाशी स्थित द्रोपदी का डांडा (डीकेडी-2) में आए एवलांच से सकुशल लौटे थे। 5895 मीटर पर स्थित अफ्रीकी देश तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी में किलिमंजारो शामिल है। यह पर्वत फतह करने का टिहरी के रोहित का सपना है। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने पर्वतारोही रोहित भट्ट को तिरंगा सौंपते हुए दिल्ली के लिए रवाना किया। कहा कि रोहित युवाओं के लिए रोल मॉडल है। रोहित ने बताया कि 4 अक्तूबर 2022 को डीकेडी में आए एवलांच के दौरान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान चले ऑपरेशन में एक इंस्ट्रक्टर सहित 4 लोगों की जान बचाई गई थी। बीते कुछ माह बेड रेस्ट के बाद वह पर्वतारोहण के लिए तैयार हैं। 23 को दिल्ली से उनकी फ्लाइट है। सामान्यता पर्वतारोही इसके लिए 6 दिन का समय लगाते हैं लेकिन वह इस कार्य को 3 दिन में पू

हाईकोर्ट ने जोशीमठ के सभी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर लगाई रोक

नैनीताल। जोशीमठ भू धंसाव पर हाईकोर्ट का एक बड़ा फैसला सामने आया है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने जोशीमठ क्षेत्र में चल रहे सभी जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण और विस्फोट करने पर तत्काल रोक लगा दी है। निष्पक्ष विशेषज्ञों से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार व जल विद्युत परियोजना कंपनियों की ओर से यह कहा गया कि उनके द्वारा वर्तमान में निर्माण या विस्फोट नही किया जा रहा है। उनकी इस बात का नोट बनाते हुए उच्च न्यायालय ने पुनः यह स्पष्ट कर दिशा निर्देश दिए की वहां कोई निर्माण न हो और साथ ही साथ एक स्वतंत्र विशेषज्ञों की समिति बनाई जाय। सभी विशेषज्ञों की रिपोर्ट को एक बंद लिफाफे में उच्च न्यायालय के समक्ष रिपोर्ट करने के लिए कहा है और मामले को अगली सुनवाई 2 माह बाद लगाई है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष और अधिवक्ता पी सी तिवारी की ओर से 2021 की लंबित जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने जोशीमठ में हो रहे प्रकरण पर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए हैं। पीसी तिवारी ने बताया कि नंदा देवी बायोस्फेयर में ही पूर्व में 7 फरवरी 2021 को, ग्लेशियर के टूटने की घटना हुई थी जिसके बाद,

पटवारी पेपर लीक मामले में राज्य लोक सेवा आयोग के एक कर्मचारी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Image
  देहरादून। पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने से युवाओं में निराशा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में धांधली की शिकायतों के बाद परीक्षाओं को कराने का जिम्मा उत्तराखंड लोकसेवा आयोग को सौंपा गया था। दावे किए गए थे कि अब परीक्षाएं साफ सुथरी और पारदर्शी होंगी, लेकिन लगता है यहां भी किसी हाकम सिंह गैंग का साया पड़ गया है। एसटीएफ ने 8 जनवरी को हुई पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने का खुलासा किया है। इस मामले में 1 आयोग के कर्मचारी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आयोग में नियुक्त अनुभाग अधिकारी ने पत्नी के साथ मिलकर पेपर लीक के खेल को अंजाम दिया। शुरुआती जांच के मुताबिक 35 अभ्यर्थियों तक लीक हुआ पेपर पहुंचा था। मामले पर एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता रखे जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसीलिए एसटीएफ हर भर्ती पर नजर रख रही है। शिकायत मिली थी कि 8 जनवरी को हुई पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक किया गया है। मामले की छानबीन पर एसटीएफ को संदेह हुआ तो आयोग का कर्मचारी हत्थे चढ़ गया। यूकेपीएससी में अनुभाग अधिकारी के पद पर तैनात सं

अभी तक 42 आपदा प्रभावितों को 63 लाख रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी

Image
  देहरादून। सचिव आपदा प्रबन्धन डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने गुरूवार को जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत एवं बचाव, स्थायीध्अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यो की मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा प्रभावितों को दिए गए हर प्रकार के राहत के आश्वासन को पूरा करते हुए विस्थापन हेतु अंतरिम राहत के रूप में 42 परिवारों को 63 लाख रूपये की धनराशि वितरित कर दी गयी है। सी0बी0आर0आई0 द्वारा धवस्तीरण से नुकसान का आंकलन, जिन आवासोंध्भवनों का धवस्त किया जाना है, का निगरानी और अस्थायी पुनर्वास किये जाने हेतु प्री फेब हट की डिजाईन तैयार की जा रही है। सी0बी0आर0आई0 की टीम आज जोशीमठ पहुंच गयी तथा क्षतिग्रस्त भवन का सर्वेक्षण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। वर्तमान समय में जोशीमठ में एन0डी0आर0एफ की 02 टुकड़ियां तैनात की गई है तथा जोशीमठ क्षेत्र हेतु एक टुकड़ी और रवाना की जा रही है। जोशीमठ में एस0डी0आर0एफ0 की 08 टुकड़ियां तैनात की गई है। इसके साथ ही आकस्मिक स्थिति हेतु सेना, आईटीबीपी के हैलीकाॅप्टर तैनात किए गए है। आई

गड़बड़ी के चलते राजस्व उप निरीक्षक परीक्षा निरस्त, अब पुनः 12 फरवरी को होगी

Image
देहरादून। चार दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के चलते निरस्त कर दी गई है। अब यह परीक्षा 12 फरवरी को पुनः होगी। प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार किये गये राज्य लोक सेवा आयोग के कार्मिक संजीव प्रकाश चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी, अतिगोपन-3 को आयोग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग द्वारा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को 8 जनवरी, 2023 को आयोग द्वारा आयोजित राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा-2022 के प्रश्न-पत्र के कुछ प्रश्न लीक होने की सूचना प्रदान की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० से वार्ता के दौरान उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि आरोपी संजीव प्रकाश चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी द्वारा अपनी अभिरक्षा में रखे गये लगभग 380 प्रश्नों को अवैध रूप से अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराया गया है। प्रश्नगत परीक्षा के प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न सम्मिलित थे, जिनमें से कुछ प्रश्न आरोपियों को उपलब्ध कराये गये प्रश्नों में सम्मिलित थे। इससे यह विदित होता है कि सम्पूर्ण प्रश्न-पत्र लीक नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा प्रश्नगत प्रकरण में आरोपियों के विरूद्

#केदार खंडी भाषा उत्तरांचली लिपि पुस्तिका का #विमोचन

Image
देहरादून,(गढ़ संवेदना)। उत्तराखंड की तीनों बोलियों को भाषागत स्वरूप प्राप्त करने के उद्देश्य से सेवानिवृत्त अध्यापक हर्षपति रयाल ने ऐतिहासिक कालजई प्रयास करते हुए केदार खंडी भाषा उत्तरांचली लिपि का एक प्रयास समाज के सम्मुख प्रस्तुत किया। पुस्तिका का विमोचन ऑफिसर ट्रांजिट हॉस्टल रेस कोर्स में किया गया। विमोचन कार्यक्रम के अतिथि सुप्रसिद्ध लोक गायक मीना राणा एवं लेखक रचनाकार एवं गीतकार डॉ राकेश रयाल, साहित्यकार शिक्षाविद, गीत कार, रचनाकार,वेली राम कंसवाल, शिक्षाविद, साहित्य कार, जगदीश ग्रामीण पत्रकार, शिक्षा विद लेखक, डॉक्टर एस डी जोशी वरिष्ठ फिजिशियन ने कहा कि हमें गर्व महसूस होना चाहिए की हमे अपनी बोली को बोलने के लिए एक सशक्त माध्यम प्राप्त हो गया है। हर्षपति रयाल ने कहा की आज इस लिपि को अपने व्यवहार में लाना होगा,जब व्यवहार में आएगा तभी यह स्वीकार भी किया जाएगा। आज हमे शासन स्तर पर भी स्वीकृत हेतु प्रयास किया जाना चाहिए। अपने उद्बोधन में डॉक्टर डॉक्टर एस डी जोशी जी ने कहा कि आज समाज को उत्तराखंड में बोले जाने वाली बोलियों के प्रति अपना लगाव दिखाने की नितांत आवश्यकता है। अन्यथा एक स

प्रमोद वात्सल्य ने डीजीपी कार्यालय को सौंपे पत्र में सुनाई अपनी व्यथा, मिला जांच कार्यवाही का आश्वासन

Image
देहरादून। बेटे विजय वात्सल्य की मौत के मामले को लेकर अब मृतक के पिता प्रमोद कुमार वात्सल्य ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक के यहां अपनी दस्तक दी है और न्याय की गुहार पुलिस के प्रदेश मुखिया से लगाई है। यहां से उन्हें कार्यवाही का आश्वासन मिला है। बीते वर्ष 25 दिसंबर 2022 को हुई अमेरिका के निवासी एनआरआई विजय वात्सल्य की संदिग्ध मानी जा रही मृत्यु का मामला मृतक के पिता प्रमोद कुमार वात्सल्य द्वारा अब पुलिस महानिदेशक कार्यालय में पहुंचा दिया गया है। प्रदेश के डीजीपी को पत्र के माध्यम से प्रमोद कुमार वात्सल्य द्वारा अपनी पुत्रवधू सुनीता को अपने बेटे विजय वात्सल्य की मौत का दोषी ठहराते हुए यह आरोप पत्र के माध्यम से लगाया है कि करोड़ों की संपत्ति जायदाद मृतक विजय वात्सल्य की रही है, जो कि उसकी पत्नी मेरी पुत्रवधू सुनीता, उसके मायके वाले तथा उसके तथाकथित भतीजे द्वारा संभवत ठिकाने लगाई जा रही है। डीजीपी कार्यालय को दिए गए पत्र के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को प्रमोद कुमार वात्सल्य ने अवगत कराया है कि जिस दिन गत 25 दिसंबर 2022 को उसके बेटे विजय वात्सल्य की संदिग्ध मौत हुई थी, उस दिन विजय वात्सल्