सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड ने, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों, कनिष्ठ उप प्रमुखों का निर्वाचन शीघ्र कराये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सी रविशंकर जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा, सह सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में डिप्टी कलैक्टर अवधेष कुमार सिंह को नियुक्त किया है। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखोंज्येष्ठ उप प्रमुखों कनिष्ठ उप प्रमुखों के निर्वाचन में पारदर्शिता, शान्ति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखते हेतु जोनल मजिस्टेªट नियुक्त किये हैं, जिनमें विकासखण्ड डोईवाला हेतु उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मीराज चैहान, रायपुर हेतु उप जिलाधिकारी सदर कमलेश मेहता, सहसपुर हेतु उप जिलाधिकारी विकासनगर कौस्तुभ मिश्रा, कालसी हेतु तहसीलदार कालसी एस.पी उनियाल, चकराता हेतु तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह को नियुक्त किया है।