डीएम मयूर दीक्षित ने सपरिवार गंगोत्री धाम के दर्शन किए

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सपरिवार गंगोत्री धाम के दर्शन किए। गंगोत्री मंदिर और गंगा घाट पर जिलाधिकारी ने विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तीर्थ पुरोहितों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने हर्षिल घाटी में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना के साथ वंशानुगत पोथी में अपने पूर्वजों का नाम देखा, जिसे देखकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित काफी खुश हुए। तीर्थ पुरोहित शिव प्रसाद सेमवाल ने वंशानुगत पोथी में जिलाधिकारी और उनकी पत्नी का नाम भी दर्ज किया। इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, जिसमें तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि गंगोत्री धाम में अभी तक भूमिबंदोबस्त नहीं किया गया है। इसके अलावा मुखवा जांगला मोटर मार्ग का निर्माण किया जाए।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग