Posts

Showing posts with the label Uttarakhand

शहीद राकेश डोभाल को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Image
ऋषिकेश। जम्मू-कश्मीर के बारामुला क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर शहीद हुए तीर्थनगरी के लाल शहीद राकेश डोभाल को पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। बीएसएफ की तोपखाना यूनिट में तैनात उप निरीक्षक राकेश डोभाल शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलाबारी में शहीद हो गए थे। सोमवार की प्रातः आठ बजे बीएसएफ के जवान शहीद राकेश डोभाल के पार्थिव शरीर को लेकर उनके गंगा नगर गणेश विहार स्थित आवास पर पहुंचे। शहीद के घर पर सुबह से ही स्वजनों और आसपास के नागरिकों का तांता लग गया था। शहीद का पार्थिव शरीर घर पर पहुंचते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गयी। शहीद बेटे का पार्थिव शरीर देखकर मां विमला देवी व पत्नी संतोषी बेसुध हो गई। शहीद राकेश डोभाल की 10 वर्षीय पुत्री आदित्य उर्फ मौली ने जय हिंद का नारा लगाकर पिता को सैल्यूट किया। परिवार जनों ने किसी तरह से रोते बिलखते स्वजनों को सांत्वना दी। कुछ देर के लिए शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए घर पर ही रखा गया। जहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महापौर अनीता ममगाईं ने शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धा

परिसंपत्तियों को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोई विवाद नहींः योगी आदित्यनाथ

रुद्रप्रयाग। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था परिसंपत्तियों को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोई विवाद नहीं है। अधिकांश मामले सुलझा लिए गए हैं, जो शेष बचे हैं उन पर भी शीघ्र निपटारा कर दिया जाएगा। केदारनाथ दर्शनों को पहुंचे उत्घ्तर प्रदेश के सीएम योगी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के विवाद पर कहा कि दोनों राज्यों में अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। अलकनंदा अतिथि गृह हरिद्वार के विषय में कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय में भी लंबित रहा, जिसको लेकर आपसी सहमति से इसे उत्तराखंड सरकार को दिए जाने पर सहमति बनी। यहीं पर एक अन्य अतिथि गृह बनाया गया है, जिस पर यूपी सरकार का स्वामित्व होगा। उन्होंने केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। कहा कि पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार द्वारा यहाँ पर बहुत बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।

किया मोटर्स ने दिवाली के मौके पर बढ़ाईं अपने ग्राहकों की खुशियां

देहरादून। किया मोटर्स कॉरपोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी किया मोटर्स इंडिया ने इस दिवाली पर सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाते हुए अपने उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस और पेपरलेस ऑफ्टर सेल्स  सर्विस लॉन्च की। कंपनी ने उपभोक्ताओं को व्यक्तिगत रूप से व्हीकल सर्विस ओनरशिप के अनुभव से रूबरू कराने की भी पहल की। इसी के साथ कंपनी ने ‘एडवांस्ड पिक अप एंड ड्रॉप प्रोग्राम’  भी शुरू किया है जो उपभोक्ताओं को नो कॉन्टैक्ट पिकअप एंड ड्रॉप सर्विस मुहैया कराती है। कंपनी पूरी तरह पेपरलेस प्रक्रिया के तहत ग्राहकों को लाइव व्हीकल ट्रैकिंग की सुविधा भी देती है। कंपनी का लक्ष्य कस्टमर्स को एक असाधारण स्वामित्व का अनुभव देना है। किया मोटर्स इंडिया एक नई “माई कन्वीनिएंस” सर्विस संबंधी पहल भी लॉन्च की है, जो अपने कस्टमर्स को व्यक्तिगत रूप से वाहन के मेंटेनेंस का ऑफर देती है। इन दोनों पहल के साथ कंपनी का लक्ष्य ऑप्टर सेल्स सर्विस के अनुभव को नए सिरे से पारिभाषित करना है। कंपनी ने अपनी सर्विस प्रक्रिया को व्यक्तिगत स्तर पर डिजिटाइज किया है जिससे उपभोक्ताओं को बेहतरीन अनुभव मिलता है। उपभोक्ताओं पर

यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Image
उत्तरकाशी। भैया दूज पर्व पर भारी बर्फबारी के बीच यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव लाया गया। अब सर्दियों में खरसाली में ही मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना की जा सकेगी। सोमवार को भैया दूज पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे खरसाली से मां यमुना के भाई सोमेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। तय मुहूर्त पर दोपहर 12.15 बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकालकर डोली में विराजमान किया गया और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। भारी बर्फबारी के बीच मां यमुना की डोली यात्रा यमुनोत्री से छह किमी की दूरी पर स्थित खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। खरसाली पहुंचकर मां यमुना की उत्सव मूर्ति को यमुना मंदिर में स्थापित किया गया। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष व उप जिलाधिकारी बड़कोट चतर सिंह चैहान, देवस्थानम बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी व प्रभारी अधिकारी

यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Image
उत्तरकाशी। भैया दूज पर्व पर भारी बर्फबारी के बीच यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव लाया गया। अब सर्दियों में खरसाली में ही मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना की जा सकेगी। सोमवार को भैया दूज पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे खरसाली से मां यमुना के भाई सोमेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। तय मुहूर्त पर दोपहर 12.15 बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकालकर डोली में विराजमान किया गया और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। भारी बर्फबारी के बीच मां यमुना की डोली यात्रा यमुनोत्री से छह किमी की दूरी पर स्थित खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। खरसाली पहुंचकर मां यमुना की उत्सव मूर्ति को यमुना मंदिर में स्थापित किया गया। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष व उप जिलाधिकारी बड़कोट चतर सिंह चैहान, देवस्थानम बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी व प्रभारी अधिकारी

हिमालया ड्रग कंपनी ने ‘अब दांत हमेशा 10-10 कैम्पेन लॉन्च किया

देहरादून। देश के अग्रणी वैलनेस ब्रांड्स में से एक, द हिमालया ड्रग कंपनी ने अपने ‘अब दांत हमेशा 10-10’ अभियान के तहत एक नई फिल्म लॉन्च की। हिमालया कंप्लीट केयर टूथपेस्ट के लिए यह नया कैम्पेन दांत के दर्द एवं कैविटी को रोकने व अपनी जिंदगी में खुशी लाने के लिए सही टूथपेस्ट का उपयोग करने के महत्व पर केंद्रित है। इस फिल्म में दो माताओं के बीच की वार्ता दिखाई गई है। वो अपने बच्चों की ओरल हाईजीन के बारे में बात कर रही हैं। यह फिल्म नई जीवनशैली में स्थित है। एक मां बता रही है कि अपने बच्चों को रोज सही तरीके से ब्रश करवाने में उसे कितनी मुश्किल होती है। दूसरी मां हिमालया कंप्लीट केयर टूथपेस्ट का सुझाव देती है और बताती है कि इससे उसके बच्चों की ओरल समस्याओं को दूर रखने में मदद मिलती है। इस टीवीसी में टूथपेस्ट के मुख्य अवयवों जैसे नीम, त्रिफला और मिसवाक के बारे में बताया गया है। ये प्रभावशाली अवयव दांतों को दर्द एवं कैविटी से बचाते हैं और संपूर्ण ओरल सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके आगे सैफ अहमद, ब्रांड मैनेजर- ओरल केयर, द हिमालया ड्रग कंपनी ने कहा, ‘‘हमारे कैम्पेन ‘अब दांत हमेशा 10ध्10’ द्वारा हमने

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र व योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ में की पूजा-अर्चना

Image
देहराूदन। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ में पूजा अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड व सभी देश वासियों के सुख चैन, कुशलता व सुरक्षा की कामना की। बारिश एवं बर्फवारी के साथ करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट परंपरानुसार व वैदिक उच्चारण के बाद आगामी छह माह के लिए बंद कर दिए गए हैं। अगले छह महीने बाबा केदार ऊखीमठ में लीन रहेंगे। भैयादूज के अवसर पर प्रातः 8ः30 बजे  शीतकाल के लिए बंद हो गये है। 6ः30 बजे  भगवान भैरवनाथ जी को साक्षी मानकर गर्भगृह को बंद किया गया। तथा साढ़े आठ बजे सभा मंडप तथा मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया।          कपाट बंद होने के मुहूर्त पर हुई बर्फबारी को शुभ मानते हुए धाम पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कपाट बंद होने पर हो रही बर्फबारी से गदगद दिखे। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली ऊखीमठ के लिए रवाना

Image
रुद्रप्रयाग। भाई दूज पर केदारनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व राज्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे। आज सुबह 5.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए गए। बर्फबारी के कारण मंदिर के द्वार और डोली प्रस्थान में देरी हुई। बाबा केदार पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह डोली में विराजमान होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेे। 18 नवंबर को बाबा केदार पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएंगे। भैयादूज के पावन पर्व पर सुबह दो बजे से ही केदारनाथ में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग द्वारा बाबा केदार के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग को समाधि रूप देकर भष्म से ढक दिया गया। सुबह 4 बजे भोगमूर्ति को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान करते हुए भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली ऊखीमठ के लिए रवाना

Image
रुद्रप्रयाग। भाई दूज पर केदारनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व राज्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे। आज सुबह 5.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए गए। बर्फबारी के कारण मंदिर के द्वार और डोली प्रस्थान में देरी हुई। बाबा केदार पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह डोली में विराजमान होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेे। 18 नवंबर को बाबा केदार पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएंगे। भैयादूज के पावन पर्व पर सुबह दो बजे से ही केदारनाथ में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग द्वारा बाबा केदार के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग को समाधि रूप देकर भष्म से ढक दिया गया। सुबह 4 बजे भोगमूर्ति को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान करते हुए भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर परिसर

कार ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

हल्दूचैड़। बाइक से घास लेने जा रहे पति-पत्नी को हाईवे पर स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने दोनों को 108 से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है। रविवार की शाम हल्दूचैड़ के दुर्गा पालपुर मोतीराम निवासी नंदा बल्लभ मिश्रा अपनी पत्नी धना मिश्रा उम्र 46 वर्ष के साथ बाइक संख्या यूके 04 एन 5875 द्वारा हल्दूचैड़ की तरफ आ रहे थे। बेरिपडाव एवरग्रीन स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में पीछे से आ रही स्विफ्ट कार संख्या यूके-05ए-1333 की द्वारा उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक में सवार धना मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 की सहायता से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है। जहां पर बाइक चालक नंदा बल्लभ मिश्रा का उपचार किया जा रहा है जबकि मृतिका को पंचनामा कर मोर्चरी भिजवाया जा रहा है। महिला की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। मृतका का एक बेटा और एक बेटी है। घटना के समय मृतका का बेटा केदारनाथ दर्शन को गया हुआ था।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने किया केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। शंकराचार्य जी के समाधि स्थल, आस्था पथ, ध्यान गुफाओं का एवं केदारनाथ में बने ब्रिज का निरीक्षण दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा किया गया।         मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ में बहुत तेज गति से निर्माण कार्य किए गए। निर्माण कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर से आधुनिक यंत्र केदारनाथ में लाए गए। निर्माण कार्यों की प्रगति कि देहरादून से नियमित रूप से निगरानी की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने बताया कि शीघ्र ही केदारनाथ नये स्वरूप में देश व दुनिया के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। केदारनाथ आने वाले मार्गों के सुदृढीकरण के साथ ही धाम में अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा निरन्तर यहां संचालि

गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के केलाखेड़ा थाने के रम्पुराकाजी गांव में करीब 40 वर्षीय युवक की कनपटी के पास गोली मार कर निर्मम तरीके हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से क्षेत्र में हडकंप मचा है। पुलिस को सूचना मिलने पर आनन-फानन में थानाध्यक्ष केलाखेड़ा मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया गया। शव के पास एक पत्र व एक टोपी को छोड़ा गया है, जिससे मामले को एक अलग ही रंग देने की कोशिश की गई है। केलाखड़ा नगर से मात्र चार किमी दूर रम्पुराकाजी निवासी जसवंत सिंह पुत्र उत्तम सिंह की बीती रात कनपटी के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी के अनुसार वह और उसका मृतक पति जसवंत सिंह बीती रात करीब 11 बजे दो बेटसें साथ सो गए। जिसमें जसवंत की बीती रात गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हैरत की बात है कि बगल में सोई पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। वहीं परिजनों की मानें तो उन्हें सोते हुए कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया था जिससे उन्हें कोई सुध-बुध नहीं रही। मृतक की पत्नी के मताबिक सुबह करीब 4.30 बजे पेट मे दर्द होने के कारण उसकी आंख खुली तो उसने अपने पति को उठाया त

सोशल हैंड्स इन नीड फॉर एवर ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया

Image
देहरादून। सोशल हैंड्स इन नीड फॉर एवर की संस्थापक आरती राणा एवम उनके सहियोगियों के माध्यम से मसूरी शिफन कोर्ट के पीड़ित जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें एक परिवार को लगभग एक एक माह के राशन रूपी सहयोग किया गया। साथ साथी वहां के पीड़ित मजदूरों का हालचाल जानकर उनका अपने स्तर से पूरा सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर समाजसेवी आरती राणा ने कहा जरूरतमंद लोगों की इस तरह की मदद जरूर करनी चाहिए जिससे उनके घर मे भी खुशियों का दीपक हमेशा जलता रहे। इस दौरान समाजसेवी आरती राणा के साथ रूहीना इदरीसी व सीमा चैधरी, सुनीता गोसाई व अमित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

साढ़े तेइस हजार तीर्थयात्री गंगोत्री धाम के दर्शन को पहुंचे

देहरादून/उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज 12 बजकर .15 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो गये हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुण तीर्थपुरोहित मौजूद रहे। आज अन्नकूट-गोवर्द्धन पूजा के पर्व पर विधिवित पूजा अर्चना कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए। इस यात्रा वर्ष साढ़े तेईस हजार श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर विधायक गंगोत्री एवं देवस्थानम बोर्ड के सदस्य गोपाल रावत, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी देवेन्द्र सिंह नेगी  गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, दीपक सेमवाल, राजेश सेमवाल, हरीश सेमवाल सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी  मौजूद रहे। कपाट बंद होने तथा उत्सव डोली के प्रस्थान के दौरान सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। कल 16 नवंबर भैयादूज के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम  के कपाट प्रातरू 8.30 बजे एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट दिन 12 बजकर 15 मिनट पर बंद होंगे। जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट  बृहस्पतिवार 19 नवंबर शाम 3 बजकर 35 मिनट पर बंद होंगे।  द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की

Image
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारधाम में बाबा केदार के दर्शन किए व पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि उन्हें 11-12 वर्षों के बाद बाबा केदारनाथ के श्री चरणों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में आयी त्रासदी के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी के वीजन एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के नेतृत्व में श्री केदारनाथ का पुनरुद्धार का कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। देश-विदेश के श्रद्धालुजनों के विश्वास बहाली में उत्तराखण्ड सरकार ने प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केदारनाथ पुनर्निर्माण का बेहतरीन कार्य किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी ने देवभूमि उत्तराखण्ड के साथ ही बाबा केदारनाथ को नमन करते हुए कहा कि पौराणिक महत्व के इस श्रद्धा के केन्द्र का सुनियोजित ढंग से किये जा रहे पुनर्निर्माण कार्य निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के विश्वास बहाली में मददगार हुआ है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ के प्रति करोड़ों लोंगों की आस्था है, यही आस्था भारत की अस्मिता, भारत के सांस्कृतिक केन्द्र भारत को भारत बनाने में मदद करते ह

दुष्यंत कुमार गौतम को बनाया गया भाजपा का प्रदेश प्रभारी

देहरादून। छह साल से भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी का दायित्व देख रहे श्याम जाजू को हटा दिया गया है। उनकी जगह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम को प्रदेश भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा नेता रेखा वर्मा को प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया है। दुष्यंत कुमार गौतम के पास पंजाब के प्रभारी का जिम्मा भी है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 से पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू भाजपा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व देख रहे थे। उनके कार्यकाल में ही भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया। साथ ही पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने यहां की पांचों सीटों पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रचा था।

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Image
उत्तरकाशी/देहरादून। अन्नकूट गोवर्द्धन पूजा पर विधि विधान के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सैकड़ों श्रद्धालु इस अवसर के साक्षी बने। कपाट बंद करने के बाद मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना किया गया। सोमवार को मुखबा गांव पहुंचकर मां गंगा की मूर्ति को यहां स्थित गंगा मंदिर में स्थापित किया जाएगा। रविवार को सुबह 10.30 बजे गंगोत्री मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठान शुरू हुआ। दोपहर 12.15 बजे मंदिर से मां गंगा की भोग मूर्ति को गर्भगृह से बाहर निकालकर डोली में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किए। मंदिर के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की डोली यात्रा को शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना किया गया। हर्षिल में तैनात 9वीं बिहार रेजीमेंट के पाइप बैंड और ढोल-दमाऊं आदि पारंपरिक वाद्य यंत्रों की अगुवाई में गंगोत्री से रवाना हुई डोली यात्रा भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर और जांगला होते हुए मार्कण्डेय पहुंची। रास्ते में कोपांग पोस्ट में आईटीबीपी की ओर से श्रद्धालुओं को जलपान कराय

राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ की बधाई दी

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के चैथे स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की आजादी के आन्दोलन में भी प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के बाद नए भारत के निर्माण में भी मीडिया अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर की विभिन्न चुनौतियों के दृष्टिगत प्रेस की भूमिका और अधिक प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण हो जाती है। स्वतंत्र निष्पक्ष तथा निर्भीक मीडिया किसी भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है, प्रेस समाज के दर्पण का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस प्रेस की निष्पक्षता और उच्च नैतिक मापदंडों के प्रति समर्पण का भी दायित्व बोध कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की इस वैश्विक महामारी के वर्तमान दौर में समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी प्रेस प्रतिनिधि अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

भाई दूज की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भाई-बहन के असीम स्नेह बंधन के पावन पर्व भाई दूज की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर  विधानसभा अध्यक्ष  ने कहा कि मेरी ईश्वर से कामना है कि भाई-बहन के अटूट रिश्तों में श्रद्धा और विश्वास सदैव बना रहें। भाई-बहन के बीच का प्यार सदा मजबूत बना रहे तथा उनकी हर मनोकामनाएं पूरी हों। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और कल्याणमय जीवन की मंगलकामना की है।

शहीद दुर्गा मल्ल के नाम से डाक टिकट जारी करने की मांग

Image
-नेपाली भाषा समिति का प्रतिनिधिमंडल स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल से मिला ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति देहरादून का एक प्रतिनिधिमंडल आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर मिला। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को शहीद मेजर दुर्गा मल्ल का चित्र भेंट किया।       उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति देहरादून ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को एक पत्र भी सौंपा जिसमें समिति द्वारा पारित किए गए 14 प्रस्तावों का उल्लेख किया गया है। इन प्रस्तावों में शहीद दुर्गा मल्ल के नाम से डाक टिकट जारी करने हेतु समिति द्वारा संचार मंत्रालय भारत सरकार को दस्तावेजों एवं पत्रों  से अवगत कराया है कि शहीद दुर्गा मल्ल के नाम से  भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किया जाए। शहीद दुर्गा मल्ल जी के नाम से राज्य की परियोजना का नाम रखा जाए साथ ही शहीद मेजर दुर्गा मल्ल  की स्मृति में राज्य सरकार द्वारा  25 अगस्त को कार्यक्रम किया जाए।      इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि शहीद दुर्गा मल्ल का योगदान इस देश के लिए  महत्वपूर्ण रहा है उन्होंने आज