Posts

एसजेवीएन अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने सीएम धामी से की भेंट, उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई

Image
देहरादून, गढ़ संवेदना न्यूज। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है। यह इच्छा उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक भेंट में जाहिर की। उन्होंने बताया की एसजेवीएन ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से बढ़ता हुआ उपक्रम है और वर्तमान में यह देश ही नहीं अपितु नेपाल और भूटान में भी जल विद्युत के साथ ही पवन उर्जा, ताप उर्जा एवं सौर उर्जा के क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने बताया की उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन 60 मेगावाट की नैटवार मोरी जल विद्युत परियोजना निर्माण के अग्रिम चरण में है और इसे जून 2022 तक पूरा किए जाने की सम्भावना है। उन्होंने टौंस एवं यमुना वैली में अन्य परियोजनाए भी एसजेवीएन को आवंटित करने का अनुरोध किया। नन्द लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन का वर्ष 2020-21 टैक्स से पूर्व कुल लाभ 2168.67 करोड़ है जोकि अभी तक का सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एसजेवीएन के पास 8032 करोड़ का रिजर्व है। उन्होंने कहा की एसजेवीएन की वर्तमान में विद्युत उत्पादन क्षमता 2016.51 म

कार्य प्रमाणपत्र की बाध्यता हटाकर शपथ पत्र के आधार पर हो श्रमिक कार्ड जारीः मोर्चा

Image
-कार्य प्रमाण पत्र की बाध्यता के चलते हो रहा श्रमिकों का आर्थिक शोषण -डेढ़-दो हजार खर्च करने के बावजूद भी मिलता है झूठा कार्य प्रमाण पत्र ! -कई-कई दिन चक्कर काटने के बाद जाकर मिलता है ठेकेदार से प्रमाण पत्र -श्रमिकों के हितों को लेकर मोर्चा देगा शासन में दस्तक विकासनगर, गढ़ संवेदना न्यूज। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि श्रम विभाग (कर्मकार कल्याण बोर्ड) की गाइड लाइन के अनुसार श्रमिक कार्ड बनवाने हेतु श्रमिक को किसी पंजीकृत ठेकेदार द्वारा प्रदत कार्य प्रमाण पत्र के आधार पर ही श्रमिक कार्ड जारी हो सकता है। उक्त अव्यवस्था के चलते गरीब श्रमिकों को कार्य/अनुभव प्रमाण पत्र हासिल करने हेतु लगभग डेढ़-दो हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं तथा कई-कई दिन ठेकेदार के चक्कर लगाने पड़ते हैं, तब जाकर कहीं झूठा प्रमाण पत्र विभागीय औपचारिकता पूर्ण करने के लिए मिल पाता है। कई श्रमिक कार्य प्रमाण पत्र के अभाव में अपना पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं, जिस कारण इनको विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नेगी ने कहा कि विभाग द्वारा म

जवानों की शहादत का कोई मोल नहीं है केंद्र सरकार की नजरों मेंः मोर्चा

Image
-देश की एजेंसियों को विरोधियों को कमजोर करने व चुनावी षड्यंत्र के काम से हटाए सरकार -उत्तराखंड के जवानों की दिनों-दिन हो रही शहादत पर सरकार मौन क्यों देहरादून/विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड के जवानों की दिनों-दिन हो रही शहादत के मामले में प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा जनता की खामोशी को सरकार हल्के में न ले। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, जिसका सबसे बड़ा कारण सरकार द्वारा देश की खुफिया व अन्य एजेंसियों को सिर्फ और सिर्फ विरोधियों को कमजोर करने, चुनावी षड्यंत्र एवं देश हित में आवाज उठाने वाले लोगों की आवाज को कुंद करने/कुचलने के काम में लगाया हुआ है ठीक उसी प्रकार जैसे विपक्षियों को सीबीआई/ईडी/सीबीडीटी/विजिलेंस आदि से डरा धमकाकर उनको कुचलने का काम किया जा रहा है। अगर इतना ध्यान केंद्र सरकार ने आतंकवाद व अन्य मामलों में दिया होता तो आज देश से आतंकवाद काफी हद तक समाप्त हो गया होता। नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जब सत्ता संभाली थी, उस समय बड़े-बड़े वादे किए थे कि देश

शारदीय नवरात्र की नवमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

Image
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।

येलो हिल्स स्टोर एवं रेस्टोरेंट का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Image
देहरादून, गढ़ संवेदना न्यूज नेटवर्क। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सायं को अजबपुर खुर्द में महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के येलो हिल्स स्टोर एवं रेस्टोरेंट (द ऑर्गेनिक गोल्ड) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के 3 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था से जुड़ी सभी महिलाएं बधाई के पात्र हैं। समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए इस संस्था ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। स्वयं के लिए तो हर कोई कार्य करता है, परंतु जब दूसरों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता है और उस कार्य में जो संतुष्टि मिलती है वह बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन अद्भुत है और जब यह जीवन दूसरों के कल्याण के लिए लगाया जाता है तो वह नर सेवा होती है अर्थात नारायण सेवा होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ऋषिकेश आए थे तो उन्होंने कहा था कि अभी उत्तराखंड 21 साल का हुआ है और हमारा लक्ष्य 2025 में उत्तराखंड को नंबर वन एवं एक आदर्श राज्य बनाने का है। और इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। मुख्यमंत

पौष्टिक संतुलन आहार से स्वस्थ रहेंगे बच्चेः डॉ. सोनी

देहरादूना। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर मजगांव में पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में तथा प्रधानाचार्य महावीर सिंह धनोला के अध्यक्षता में बच्चों के अच्छा स्वास्थ्य वृद्धि के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य स्वस्थ विकास को बढ़ावा देना और बाल मृत्यु को समाप्त करना है। पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा संतुलन पौष्टिक आहार से बच्चे स्वस्थ होंगे जिसके लिए हमें उन्हें फल, पौष्टिक आहार देना चाहिए पौष्टिक आहार ना मिलनव से कई बच्चे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं कुपोषण के कारण कई बच्चों को अपनी जांन तक गवानी पड़ती हैं। बच्चे स्वस्थ रहे जिसके लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं जिसमे प्रधानमंत्री पौष्टिक आहार योजना, आंगनवाड़ी केन्द्र व स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा संचालित किए जाते हैं ताकि बच्चों को संतुलित आहार मिल सके और वे स्वथ्य रह सके। कहा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क तभी हो सकता हैं जब हम अपने बच्चों को पौष्टिक संतुलन आहार देंगे। प्रधानाचार्य महावीर सिंह धनोला ने बच्चों को स्वच्छ रहने के लिए कहा। क

भाजपा कर रही है लोकतंत्र की हत्याः मनीष

देहरादून। पूर्व राज्य मंत्री व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है। निहत्थे आंदोलनकारी किसानों पर केंद्रीय मंत्री के लड़के ने गाड़ी चढ़ाकर हत्या की, इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। पूरे देश ने देखा है किस प्रकार से उसने अपनी गाड़ी से बेगुनाह किसानों को रौंदा डाला, उसके बावजूद ना तो उसके खिलाफ कोई कार्यवाही की गई और ना ही केंद्रीय मंत्री को उसके पद से हटाया गया। किसानों का दुख दर्द बांटने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी को भी जिस प्रकार से हिरासत में लिया गया है और उनके साथ बदसलूकी की गई है धक्का-मुक्की की गई है व उनके साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया है। उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है यह भाजपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं कर रही है कोई गरीब व आंदोलनकारी किसानों का दुख दर्द बांटने जाएगा तो यह लोग उसके संग किस प्रकार का दुर्व्यवहार करेंगे, प्रियंका गांधी को अवैध रूप से हिरासत में रखना भी लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है आखिर इन्हें एक महिला से इतना डर